Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

गीदम के व्यवसायी, 3 जवान, मजदूर सहित 7 संक्रमित

जिले में सोमवार को कोरोना के 7 नए मरीज मिले हैं। इनमें बेंगलूर क्वारेंटाइन सेंटर में रह रहा एक मजदूर, गीदम का एक कपड़ा व्यवसायी व सीआरपीएफ 230 बटालियन के 3 जवान हैं। जबकि दो अन्य बाहर के बताए गए हैं। गीदम के व्यवसायी की रिपोर्ट रविवार की देर शाम पॉजिटिव आते ही हड़कंप मच गया। यह शहर का पहला मामला है, ऐसे में अब लोग दहशत में आ गए। दरअसल संक्रमित मिले व्यवसायी किडनी की समस्या से जूझ रहे हैं। जिनका बचेली में इलाज चल रहा था। बाद में इन्हें रायपुर भेजा गया। अब सोमवार को दिनभर स्वास्थ्य विभाग के लोग इनके संपर्क में आए लोगों की लिस्ट बनाने में जुटे रहे। जिला पंचायत सीईओ अश्वनी देवांगन ने बताया कि किडनी की बीमारी से जूझ रहा मरीज बचेली के अलावा रायपुर के दो अस्पतालों में भी भर्ती किया गया था। अभी रायपुर में ही इलाज चल रहा है। रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। संपर्क में आए लोगों को आइसोलेट किया जा रहा है। सीईओ ने बताया कि बाकी अन्य सभी मरीजों को गीदम के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जो दो व्यक्ति दंतेवाड़ा के बाहर के हैं उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Q7OXVP
via IFTTT

No comments