Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

कुलपति की अनुमति से 15 सिंतबर तक कॉलेजों में एडमिशन, एक से लगेंगी ऑनलाइन क्लासेस

उच्च शिक्षा विभाग से गाइडलाइन जारी होने के बाद हेमचंद यादव विश्वविद्यालय ने संबद्ध सभी प्राचार्यों को दिशा-निर्देश जारी कर दिया है। इसके अनुसार 31 अगस्त तक प्राचार्यों की अनुमति से और 15 सितंबर तक कुलपति की अनुमति से कॉलेजों में अंडर ग्रेजुएशन स्तर की प्रथम वर्ष में छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा।

इसके लिए विवि ने अपना पोर्टल ओपन कर दिया है। साथ ही सभी कॉलेजों को 1 सितंबर से अनिवार्य रूप से ऑनलाइन क्लास लेने की शुरुआत करने को कहा गया है। इसकी विस्तृत समय सारणी बनाकर छात्रों को उसका लिंक भेजने को कहा गया है, ताकि वह उससे जुड़ सकें। हिंदी, अंग्रेजी और पर्यावरण से अध्ययन से इसकी शुरुआत होगी। यूनिवर्सिटी से दिशा-निर्देश मिलने के बाद कॉलेज प्रबंधनों ने भी ऑनलाइन क्लास के लिए तैयारी शुरू कर दी है।

फर्स्ट ईयर के छात्रों से शुरू होगी ऑनलाइन क्लासेस
कुलपति डॉ. अरुणा पल्टा ने प्राचार्यों से कहा है कि प्रवेश की प्रक्रिया के साथ ही ऑनलाइन क्लास की भी तैयारी करें। अभी से उसके लिए जरूरी तैयारी कर लें और समय सारणी बना लें, ताकि ऐन वक्त में किसी तरह की परेशानी ना हो। मुख्य विषय के स्थान पर ऑनलाइन क्लास की शुरुआत हिंदी, अंग्रेजी और पर्यावरण अध्ययन से की जा सकती है। सभी प्रथम वर्ष के छात्रों की ऑनलाइन क्लास की शुरुआत इसी तरह की जा सकती है। इसकी तैयारी चल रही है।

प्रथम और द्वितीय वर्ष के नतीजे जल्द ही होंगे जारी
उन्होंने बताया कि अंडर ग्रेजुएशन लेबल पर फर्स्ट ईयर और और प्रीवियस के नतीजे के लिए कॉलेजों से प्रत्येक छात्र-छात्राओं के असाइनमेंट और आंतरिक परीक्षा के अंक मंगाए गए हैं। कुछ कॉलेजों ने भेज दिए हैं, कुछ अभी भेज रहे हैं। सभी कॉलेजों से असाइनमेंट और आंतरिक परीक्षा के प्राप्तांक प्राप्त होते ही उसे मिलाकर दोनों कक्षाओं के नतीजे जल्द ही जारी किए जाएंगे। इससे सेकंड और फाइनल ईयर में भी प्रवेश और पढ़ाई की शुरुआत हो सकेगी।

रिजल्ट के 15 दिन के भीतर लेना होगा प्रवेश
कुलसचिव डॉ. सीएल देवांगन ने बताया कि आने वाले दिनों में असाइनमेंट और आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर अंडर ग्रेजुएशन और पीजी स्तर की कक्षाओं के नतीजे घोषित किए जाएंगे। जिन कक्षाओं के नतीजे जारी होंगे, उसमें सफल छात्रों को नतीजे घोषित होने के 15 दिन के भीतर अगली कक्षा में प्रवेश लेना होगा। या फिर इस संदर्भ में शासन का कोई आदेश आता है तो उसके अनुसार आगे की प्रक्रिया होती रहेगी। प्रवेश के दौरान आरक्षण रोस्टर का पालन भी करना होगा।

एडमिशन के लिए वेबसाइट आपेन, फेस-1 के लिए 15 अगस्त है अंतिम दिन
1 अगस्त से विवि का पोर्टल खुल गया है। स्नातक स्तर पर छात्रों को प्रवेश दिया जा रहा है। इसकी अंतिम तिथि 15 अगस्त तय की गई है। इसके बाद कॉलेज संचालक छात्रों के आवेदनों की स्क्रूटनी कर मेरिट लिस्ट बनाएंगे। इसके आधार पर कॉलेजों में छात्रों को विषयवार कक्षाओं में प्रवेश दिया जाएगा। छात्रों को 10वीं, 12वीं की अंकसूची के साथ आधार कार्ड, स्थानांतरण प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र सबमिट करना होगा।

फर्स्ट ईयर के लिए 22 साल अधिकतम अनिवार्य
अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए छात्रों की उम्र 1 जुलाई 2020 को 22 वर्ष अधिकतम होनी चाहिए। इसी तरह पीजी प्रथम वर्ष में प्रवेश के समय उनकी अधिकतम आयु 27 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और महिला उम्मीदवारों को आयु सीमा में 3-3 साल की और दिव्यांग उम्मीदवार को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। लॉ कोर्स के लिए आयु सीमा तय नहीं की गई है। इसी तरह शासन के आदेशानुसार शासकीय कॉलेजों में पढ़ने वाली छात्राओं से शिक्षण शुल्क नहीं लिया जाएगा। वहीं जब भी कॉलेज शुरू होगा, तब छात्राों को मास्क और सैनिटाइजर लेकर कॉलेज आना होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ksTz78
via IFTTT

No comments