Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

विभागीय वैकेंसी में कर्मियों को मिले आवेदन की पात्रता:दत्ता

बीएसपी में किसी भी पद के लिए विभागीय वैकेंसी जारी होता है तो इस पद के लिए आवेदन करने कर्मियों को अपने विभाग प्रमुख से अनुमति आवश्यक होती है। बीएसपी वर्कर्स यूनियन (बीडब्ल्यूयू) ने इसमें सुधार किए जाने की मांग की है।
बीडब्ल्यूयू के अध्यक्ष उज्जवल दत्ता ने ईडी पीएंडए को भेजे पत्र में जानकारी दी है कि जो विभाग उत्पादन से जुड़े हैं वहां के कर्मी संयंत्र द्वारा निकाले गए विभागीय पदों के लिए अपनी भागीदारी नहीं दे पाते हैं क्योंकि संयंत्र के उत्पादन से जुड़े विभाग के विभाग प्रमुख उन्हें संयंत्र द्वारा निकाले गए वैकेंसी के पदों के लिए आवेदन देने की अनुमति नहीं देते हैं। जिस कारण प्लांट में कार्यरत कर्मियों को ओपन निकाले हुए वैकेंसी में आवेदन देने के लिए समानता का अवसर नहीं मिल पा रहा है। मसलन पीएचडी विभाग द्वारा हेल्थ इंस्पेक्टर एवं जूनियर हेल्थ इंस्पेक्टर का पद के लिए ओपन वैकेंसी निकाला गया था। जिसमें उत्पादन से जुड़े विभाग कोक ओवन, एसएमएस 1, 2, 3., ब्लास्ट फर्नेस, सेंटरिंग प्लांट , यूआरएम, ओर हैंडलिंग प्लांट जैसे अन्य कई विभागों के विभाग प्रमुख ने अपने विभाग के कर्मियों को पीएचडी विभाग द्वारा निकाले गए ओपन वैकेंसी में हिस्सा लेने की अनुमति ही नहीं प्रदान नहीं की गई है। जिस कारण उत्पादन से जुड़े विभाग के संयंत्र कर्मी अपना आवेदन पीएचडी विभाग के ओपन वैकेंसी पदों के लिए जमा नहीं कर पाए। दत्ता ने कहा कि कर्मियों की समस्या का जल्द समाधान हो।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3iqys3C
via IFTTT

No comments