Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

जेल में गांजा तस्करी का आरोपी पॉजिटिव इधर करनपुर कैंप में 18 जवान संक्रमित

कोरोना का दायरा शहर में बढ़ता ही जा रहा है हॉस्पिटल, कलेक्टोरेट, थानों और गली-मोहल्ले के बाद अब कोरोना सेंट्रल जेल के अंदर भी पहुंच गया है। मंगलवार की देर रात कोरोना पॉजिटिव मरीजों की जो नई सूची जारी हुई है उसमें सेंट्रल जेल में एनडीपीएस एक्ट के मामले में विचाराधीन बंदी भी कोरोना पाॅजिटिव निकला है। बंदी के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद इसे पकड़ने वाले पुलिस स्टाफ और जेल स्टाफ में हड़कंप मचा हुआ है।
आनन-फानन में करीब 43 पुलिसवालों का कोरोना टेस्ट करवाया गया है। इसके अलावा बंदी के एकदम करीब संपर्क में आने वाले 12 पुलिसवालों को क्वारेंटाइन में भेज दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार 30 जुलाई को बस्तर थाने की पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में 4 आरोपियों को 30 किलो गांजा के साथ पकड़ा था। आरोपियों के पकड़े जाने के बाद इन्हें महारानी हॉस्पिटल ले जाया गया था जहां इनकी कोरोना की जांच हुई थी। इसके बाद न्यायालय ने चारों को रिमांड पर जेल भेज दिया था। जेल जाने के बाद 4 अगस्त की देर शाम चार में से एक आरोपी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है।
बंदी के पॉजिटिव होने के बाद बस्तर थाने का सैनिटाइजेशन शुरू कर दिया गया है और माना जा रहा है कि अभी एहतियातन थाने को कुछ दिनों के लिए सील किया जाएगा। इधर अब जिला प्रशासन ने सर्दी-खांसी की दवा बिना डाॅक्टर की पर्ची के बेचने पर रोक लगा दी है। सभी दवा विक्रेताओं को निर्देश दिये गये हैं कि वे बिना डाॅक्टर की पर्ची के सर्दी-खांसी की दवा न बेचें और पर्ची लाकर दवा लेने वालों की पूरी जानकारी रजिस्टर में दर्ज करें।

नए कैदी के लिए अलग सेल इसलिए खतरा कम
इधर कोरोना संक्रमण को देखते हुए जेल में दाखिल होने वाले सभी नए बंदियों और कैदियों की कोरोना जांच करवाई जा रही है। कोरोना जांच रिपोर्ट आने तक बंदियों को जेल के अंदर ही बनाए गए विशेष सेल में रखा जाता है। बताया जा रहा है कि यहां बाहर से आने वाले सभी नए कैदियों और बंदियों के लिए अलग-अलग सेल बनाया गया है जिसमें एक बिस्तर व सारी चीजें अलग हैं। जब तक बंदी की रिपोर्ट नहीं आ जाती तब उसे अकेले ही सेल में रखा जाता है। पहले से की गई व्यवस्था के कारण जेल में कोरोना फैलने का खतरा कम है।

इधर जिला प्रशासन और विभाग के आंकड़े अलग
इधर 4 अगस्त को जिला प्रशासन ने जिले में 9 नए कोरोना पॉजिटिव मिलने की जानकारी शाम 7 बजकर 36 मिनट पर जारी की जबकि रात 9 बजे स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से जारी आंकड़े में जिले में नए मरीजों की संख्या 37 दी गई है।

गड़बड़ी पर कलेक्टर बोले हमारा आंकड़ा सही है
इधर कलेक्टर रजत बंसल ने बताया जेल डीजी संजय पिल्ले से चर्चा के बाद संक्रमित बंदी को हॉस्पिटल शिफ्ट किया गया है। इसके अलावा जिला प्रशासन से जारी आंकड़े सही हैं। राज्य स्तर पर पिछले कुछ दिनों के आंकड़ों को एग्जाई कर जारी किया गया था।

संक्रमित मिले जवानों मेें से कुछ में लक्षण भी
बस्तर संभाग में बुधवार शाम तक मिली जानकारी के अनुसार बस्तर से 18, नारायणपुर से 4, कोंडागांव से 1 मरीज मिला है। इनमें बस्तर के करनपुर सीआरपीएफ कोबरा कैंप में एंटीजन किट से हुई जांच में 18 जवान पॉजिटिव मिले हैं। बस्तर जिले में संक्रमित मिले 18 कोबरा जवान में से कुछ में कोरोना के लक्षण भी डेवलप हो गए थे। ऐसे में जिन जवानों में कोरोना के लक्षण दिख रहे हैं उन्हें मेकॉज में और जिनमें लक्षण नहीं दिख रहे हैं उन्हें धरमपुरा स्थित कोविड हॉस्पिटल भेजने की तैयारी की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Pu04s4
via IFTTT

No comments