सुकमा में पांच मरीज डिस्चार्ज अब जिले में एक्टिव केस 0
सुकमा के 5 कोरोना संक्रमित मरीजों को बुधवार को उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। ये सभी बिना लक्षण वाले मरीज थे। इनका इलाज जिला मुख्यालय के कुम्हाररास में नक्सल हिंसा से पीड़ित परिजनों के बनाए गए आवास में किया जा रहा था। राहत की बात यह है कि 5 मरीजों के डिस्चार्ज होने के बाद अब जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या शून्य हो गई है।
जिले में अब तक कोरोना संक्रमण के 77 केस सामने आए। इनमें 4 लोगों को छोड़कर शेष सभी 73 सीआरपीएफ के वे जवान थे जो छुट्टी से लौटने के बाद क्वारेंटाइन में थे। वहीं परेशानी की बात यह है कि संक्रमित मिलेे जवान व दो व्यापारी के सीधे संपर्क में आए लोगों की रिपोर्ट अब तक नहीं आई है। 26 जुलाई के बाद से सुकमा से भेजे गए सैंपलों की रिपोर्ट नहीं आई है। 658 स्वाब सैंपल की रिपोर्ट मेकॉज से आनी बाकी है। कलेक्टर चंदन कुमार ने कहा मेकॉज के माइक्रोबायोलॉजी डिपार्टमेंट के कर्मचारियों के संक्रमित होने व कुछ तकनीकी कारणों से जांच प्रभावित हुई थी। इस वजह से मेकॉज भेजे गए सभी स्वाब सैंपल की जांच नहीं हो पा रही थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31kXoTe
via IFTTT
No comments