Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

कर्मा की जयंती मनाई, छविंद्र बोले- बस्तर की शांति पिता का सपना था, इसे पूरा करना हमारी जिम्मेदारी

बस्तर टाइगर दिवंगत महेंद्र कर्मा की बुधवार को 70वीं जयंती थी। इस मौके पर जिला कांग्रेस भवन में कांग्रेसियों ने श्रद्धांजलि दी। वन औषधि बोर्ड के उपाध्यक्ष छविंद्र कर्मा ने कहा कि बस्तर में शांति व खुशहाली पिताजी का सपना था। उन्होंने अपने जीवन में बहुत उतार-चढ़ाव देखे मगर कभी हिम्मत हारना नहीं सीखा। उन्होंने बस्तर के लिए जो सपना देखा था अब उसे पूरा करने की जिम्मेदारी हम सबकी है।
जिलाध्यक्ष अवधेश गौतम ने कहा कि स्व. महेंद्र कर्मा की कमी कभी पूरी नहीं हो सकती। उनके दिखाए हुए मार्ग पर आगे बढ़ना उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। जिपं अध्यक्ष तूलिका कर्मा ने कहा कि शहीद महेंद्र कर्मा को बस्तर के सभी लोग अपने परिवार का सदस्य मानते थे। हम सभी को साथ मिलकर उनके सपनों को पूरा करना है और भयमुक्त बस्तर का निर्माण करना है। पिता की याद में तुलिका कर्मा ने जेलबाड़ी परिसर के पास पीपल के पौधे राेपे। तूलिका ने बताया कि पिताजी ने मुझसे कहा था कि अगर मुझे जीवन में कुछ हुआ तो मेरी याद में एक पीपल का पेड़ जरूर लगाना।

जिपं सदस्य सुलोचना ने आश्रम में किया पौधरोपण
इधर गीदम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। शिवानंद आश्रम गुमरगुण्डा में जिला पंचायत सदस्य सुलोचना कर्मा ने पौधरोपण किया। इस मौके पर स्वामी विशुद्धानंद सरस्वती, राजेश कश्यप, कमलोचन सेठिया, जवाहर सुराना, आसिफ रजा, रॉबट साइमन, रजत दहिया सहित अन्य लोग मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Celebrated the birth anniversary of Karma, Chitwandra said - Bastar's peace was the father's dream, it is our responsibility to fulfill it


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3a1h3LW
via IFTTT

No comments