मंदिरों में गूंजता रहा रामायण पाठ, जलाए दीए, पटाखे भी फोड़े
अयोध्या में राम मंदिर के शिलान्यास की खुशी में दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, काेंडागांव जिले में लोगो ने आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटी। मंदिराें में सुबह से शाम तक रामायण का पाठ किया गया। शाम को सभी घरों के सामने दीपक जलाए गए।
सुकमा में एनएच 30 पर स्थित राम मंदिर में मंगलवार दोपहर 12 बजे से शुरू हुअा अखंड रामायण का पाठ बुधवार शाम चार बजे तक चला। इसके बाद हवन-पूजन किया गया। इस दाैरान मंदिर परिसर जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। दिनभर आतिशबाजी हुई। रात में लोगों ने घरों के सामने दीये जलाकर उत्सव मनाया। अखंड रामायण का पाठ कर रहे गुप्तेश्वर प्रसाद गंगबेर ने बताया कि 28 घंटे तक चले अखंड रामायण पाठ के बाद शाम को हवन-पूजन किया गया। मंदिर परिसर जय श्रीराम के जयघोष से गूंज गया। इधर जिपं अध्यक्ष हरीश कवासी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी रामाराम पहुंचे और यहां भगवान श्रीराम व माता सीता की पूजा-अर्चना की। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष जगन्नाथ साहू, राेहित पांडेय, रमेश राठी, राजेश नारा, मनोज चौरसिया, मनोज व सतेंद्र गुप्ता समेत अन्य कांग्रेेसी मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2PqhwNV
via IFTTT
No comments