दंतेवाड़ा में कोरोना से पहली मौत, मेकॉज में 1 संदिग्ध युवती ने तोड़ा दम
मेडिकल कॉलेज के कोरोना सस्पेक्टेड वार्ड में भर्ती बीजापुर की युवती ने गुरुवार को दम तोड़ दिया है। युवती की मौत के बाद कोरोना टेस्ट करवाया गया है। समाचार लिखे जाने तक उसकी रिपोर्ट नहीं आई है। इधर दंतेवाड़ा में एक कोरोना पॉजिटिव की मौत हो गई है।
मेकॉज के अफसरों ने बताया कि सुबह एक युवती को गंभीर अवस्था में लाया गया था। उसमें कोरोना के लक्षण थे ऐसे में उसे सस्पेक्टेड वार्ड में भर्ती किया था। इसी बीच युवती ने दम तोड़ दिया है। अभी युवती की लाश को मेडिकल कॉलेज में ही रखा गया है और उसकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
इधर पता चला है कि युवती पिछले कुछ दिनों से बीमार थी और उसका बीजापुर में इलाज चल रहा था। इसके बाद उसे जगदलपुर रेफर किया गया था। उसके परिजन पहले उसे निजी हॉस्पिटल ले जा रहे थे लेकिन बाद में उसे मेकॉज में भर्ती कराया गया। युवती में कोरोना के सारे लक्षण थे ऐसे में एहतियात बरती जा रही है।
जगदलपुर शहर में मिले कोरोना के 11 मरीज
इधर गुरुवार को संभाग में 70 नये मरीज मिले हैं। इनमें बस्तर जिले में 14, सुकमा में 37, दंतेवाड़ा में 3, बीजापुर, कोंडागांव में 5-5 और नारायणपुर में 6 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसके अलावा बस्तर जिले में जो 14 नये पॉजिटिव मिले हैं उनमें से 11 लोग जगदलपुर शहर के हैं। इनमें कुछ नयापारा, आदर्श नगर सहित अन्य इलाकों के रहने वाले हैं। इसी तरह नारायणपुर में मिले 6 नये कोरोना पॉजिटिव में से 2 छात्र, 1 पेंटर, 2 कारोबारी व 1 ग्रामीण शामिल हैं। गौरतलब है कि पूरे संभाग में हर दिन कोरोना पॉजिटिव मरीज बढ़ते ही जा रहे हैं और अब इससे मौतों का सिलसिला भी शुरू हो चुका है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31Nxzex
via IFTTT
No comments