Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

साहीडाड़ जंगल से सागौन तस्करी मामले में सीसीएफ गेम सुपरवाइजर निलंबित

शुक्रवार साहीडाड़ के जंगल में हुए सागौन लकड़ी के तस्करी के मामले में सीसीएफ गेम सुपरवाइजर रीता भगत को सस्पेंड कर दिया है, जबकि लकड़ी कटाई के शामिल 2 अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गेम रेंजर नारायणपुर पीएल गौर ने बताया कि सीसीएफ ने मामले में गेम सुपरवाइजर को निलंबित कर दिया है, वहीं ड्राइवर के अलावा मामले में 3 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। साथ ही त्रिलोचन और राजेश की गिरफ्तारी मंगलवार को हुई। रेंजर ने बताया कि मौके से पकड़े गए पिकअप मालिक को भी वाहन राजसात करने की सूचना दी गई है। मामले में निलंबित गेम सुपरवाइजर रीता भगत का कहना है कि अभयारण्य के साहीडांड इलाके में तस्करी में शामिल पिकअप ,पिकअप ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई करने से लेकर दो अन्य लोगों की गिरफ्तारी में प्रमुख भूमिका निभाई लेकिन उन्हें प्रोत्साहित करने के बजाए सस्पेंड कर दिया। कार्रवाई के बाद निलंबन जैसी बड़ी कार्रवाई उनके समझ से परे है। मामले को लेकर वन विभाग कर्मचारी यूनियन में भी आक्रोश है संघ के लोगों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई काम करने वालो का हौसला पस्त करने जैसा है और बाद में ऐसी कार्रवाई उनके विरुद्ध भी भविष्य में न हो इसलिए इसके खिलाफ आवाज उठाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
CCF game supervisor suspended in teak smuggling case from Sahidad forest


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2E6rzW0
via IFTTT

No comments