Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

2 संक्रमित मिलने से शहर के बनियाटोली में कोरोना पॉजिटिव अब 13, जिले में 17 लोग हुए हैं शिकार

जिले में कोरोना का संक्रमण अब कम्यूनिटी स्प्रेड की स्थिति है। प्रतिदिन जिले के कोरोना के संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। पिछले 24 घंटे के अंदर में जिले में 16 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इसमें शहर के बनियाटोली के 3 कोरोना संक्रमित शामिल है। गुरुवार को जिले में आए 16 नए मरीजों के मामले में 8 जशपुर से, पत्थलगांव से 5, कुनकुरी से 3 एवं मनोरा से 1 मरीज की पुष्टि हुई है। 16 मामले में 3 सीआरपीएफ के जवान भी शामिल हैं। इसके साथ ही गुरुवार को जशपुर जिले से 18 मरीजों को स्वस्थ्य होने के बाद अस्पताल से छुट्‌टी भी दी गई है।
जशपुर जिले में कोरोना को लेकर अब कम्युनिटी स्प्रेड की आशंका बढ़ गई है। शहर से लगातार अब कोरोना मरीजों की पुष्टि होने लगी है। शहर के बीचो बीच बसे बनियाटोली में अब संक्रमितों की संख्या 13 तक पहुंच गई है। गुरुवार को बनियाटोली से 3 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इसी तरह दर्जी मोहल्ले में भी दो दिनों में 4 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है एवं गुरुवार को सीआरपीएफ के 3 जवान भी मिले हैं। इसी तरह जिले के मनोरा से भी एक मामला सामने आ चुका है। पत्थलगांव में 5 करोना मरीजों की पुष्टि हुई है, जिसमें 4 हीरापुर एवं 1 मुड़ापारा का है।

नए केस सामने आने के बाद शहर में कुल संक्रमितों की संख्या 46 हो गई है एवं जिले में अब 82 मरीज एक्टिव हैं। इसके साथ ही गुरुवार को जशपुर से 18 मरीजों के स्वस्थ्य होने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया है। कलेक्टर ने जिले को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है लेकिन कंटेनमेंट जोन का कड़ाई से पालन नहीं हो पा रहा है। लोग आसानी से अपने घरों से निकल रहे हैं और शहर में कई स्थानों पर भीड़ भी देखी जा रही है। सात दिन तक शहर कंटेनमेंट जोन बना रहेगा। इसे बढ़ाने को लेकर अब तक कोई निर्णय नहीं लिया है। शहर के बनियाटोली में सोमवार को जिस व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उसके प्राइमरी कांटेक्ट में सैकड़ों लोग हैं। अब इन सभी के सैंपल लेने की कार्रवाई चल रही है। इधर अधिक संख्या में मरीज मिलने के कारण अब कोविड केयर सेंटर में भी मरीजों को भर्ती करना शुरू कर दिया है। अब तक होम क्वारेंटाइन कर मरीजों का इलाज शुरू नहीं हो पाया है, क्योंकि सभी में कोरोना के लक्षण दिखाई दे रहे हैं।

18 क्वारेंटाइन सेंटर में हैं 182 लोग
जिले में अभी 18 क्वारेंटाइन सेंटर संचालित हैं, जिसमें कल तक 182 व्यक्तियों को रखा गया था । गुरुवार 27 नवीन भर्ती एवं क्वारेंटाइन अवधि पूर्ण किए गए 10 व्यक्ति को डिस्चार्ज के बाद 199 व्यक्तियों को क्वारेंटाइन किया गया है। इसमें 176 पुरुष, 23 महिला तथा 2 गर्भवती महिला शामिल हैं। जिले में जशपुर शहरी क्षेत्र को नया कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। इस तरह अब तक 97 कंटेनमेंट जोन थे , जिसमें अब 86 एरिया कंटेनमेंट जोन से बाहर हो चुके हैं। इस तरह अब जिले में 11 कंटेनमेंट जोन शेष हैं। विभाग इसकी निगरानी कर रहा है। सर्वे करते हुए इस दौरान सर्दी-खांसी, सामान्य बुखार से ग्रसित व्यक्तियों तथा संदेहास्पद व्यक्तियों का चिह्नांकन कर उनके इलाज की व्यवस्था की जा रही है। जशपुर शहरी क्षेत्र कंटेनमेंट जोन घोषित होने के कारण जिला चिकित्सालय एवं नगरपालिका क्षेत्र के आगनबाड़ी केन्द्रों में लगने वाले टीकाकरण सत्र को 1 सप्ताह के लिए बंद कर दिया है।
280 लोगों का हुई जांच
गुरुवार को जिले में 280 व्यक्तियों का कोविड-19 जांच के लिए सैंपल लिया गया,जिसमें 135 व्यक्तियों का रैपिड एंटीजन टेस्ट किट से जांच में 5 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले तथा 145 सेंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए रायगढ़ भेजा गया। जिले में अब तक 11534 सैंपल कलेक्ट कर जांच किया गया है, जिसमें 371 पॉजिटिव मिले हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Corona positive in Baniyatoli city now 13, 17 people have been hunted in the district after getting 2 infected


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ymnu7r
via IFTTT

No comments