लाॅकडाउन से परेशान व्यवसायी बोले: संक्रमित के गली मोहल्ले को ही बनाए कंटेनमेंट जोन
कोरोना संक्रमण के मरीज मिलने के बाद बार-बार शहर बंद होने से परेशान व्यापारियों के एक दल ने गुरुवार को विधायक रामपुकार सिंह से मिलकर अपनी समस्याएं बताई। व्यवसायियों का कहना था कि कोरोना संक्रमित मरीज मिलने वाले गली मौहल्लों को कंटैनमेंट जोन बनाना चाहिए। ना कि पूरे शहर को बंद कर देना चाहिए।
गुरुवार को व्यापारियों की ओर से अग्रवाल सभा के अध्यक्ष ब्रम्हप्रकाश अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष अनिल गर्ग, अंजनी अग्रवाल, मुरारी अग्रवाल,सौरभ शर्मा के साथ अन्य व्यापारियों ने विधायक रामपुकार सिंह ने मिलकर अपनी समस्याएं सुनायी। अनिल गर्ग ने बताया कि कोरोना संक्रमण अब हर गली माेहल्ले में पहुंच चुका है,जिसके कारण मरीज मिलते ही प्रशासन की ओर से शहर को पूर्ण लाॅकडाउन कर दिया जाता है। बार-बार लाॅकडाउन लगने से व्यापारी वर्ग अच्छा खासा परेशान हो चुका है। पिछले छह माह से लगातार लगने वाले लाॅकडाउन के कारण व्यापारियों की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय हो चुकी है,जिसके कारण बहुत से लोगों का व्यवसाय बंद हो चुका है। बहुत से व्यापारी अपने पुराने कामों को छोड़कर दूसरा व्यापार करने लगे है। बार-बार व्यवसाय बंद होने से व्यापारी वर्ग काफी परेशानी झेल रहा है। उन्होंने कच्ची वस्तु बेचने वाले व्यापारियों के हालात बताते हुए कहा कि फल,साग,सब्जी के अलावा दूध,छेना,खोवा इत्यादि का व्यवसाय करने वाले दुकानदार अचानक से होने वाली बंदी के कारण काफी नुकसान उठा रहे है। एक दिन दुकानों का शटर बंद होते ही उनका सामान पूरी तरह खराब हो जा रहा है। ऐसे में प्रशासन को संक्रमित मरीज मिलने वाली जगहो को कंटेंनमेंट जोन बनाकर व्यवसाय को खुले रखने की छूट देनी चाहिए। व्यापारीयों ने विधायक रामपुकार सिंह को अपनी समस्या बताते हुये जल्द से जल्द समस्या का निराकरण कराने की अपील की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3l4CQHG
via IFTTT
No comments