Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

शिकायत के बाद प्रभारी मंडल संयोजक को हटाया अब विनय चौधरी संभालेंगे फरसाबहार का काम

हाॅस्टल अधीक्षिकाओं की शिकायत के बाद कलेक्टर ने प्रभारी मंडल संयोजक रमेश साय को पद से हटाकर स्कूल में भेज दिया है। हाॅस्टल अधीक्षिकाओं ने कलेक्टर व जिला पंचायत सदस्य को दिए आवेदन में गंभीर आरोप लगाए थे।
हाॅस्टल अधीक्षिकाओं ने सबसे पहले कलेक्टर महादेव कांवरे को प्रभारी मंडल संयोजक के खिलाफ 13 जुलाई को शिकायत आवेदन देते हुए कार्रवाई की मांग की थी। जांच के बाद कलेक्टर महादेव कांवरे ने कार्रवाई करते हुए मंडल संयोजक को हटा दिया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में लिखा है प्रभारी मंडल संयोजक फरसाबहार के खिलाफ बार-बार शिकायत मिलने के कारण प्रशासकीय सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए उन्हें फरसाबहार मंडल संयोजक के पद से हटाते हुए उन्हें मूल पदस्थापना स्कूल शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला साजबहार के लिए कार्य मुक्त किया जाता है। प्रभारी मंडल संयोजक को फरसाबहार ब्लॉक से हटाए जाने के बाद कलेक्टर ने कुनकुरी विकासखंड मे पदस्थ मंडल संयोजक विनय चौधरी को फरसाबहार का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। मंडल संयोजक विनय चौधरी कुनकुरी विकासखंड के साथ ही फरसाबहार विकासखंड का भी कार्य संभालेंगे।

अधीक्षिकाओं को गुड़ाखू करने के लिए बनाते थे दबाव
हाॅस्टल अधीक्षिकाओं ने मंडल संयोजक के खिलाफ आरोप लगाया था कि प्रभारी मंडल संयोजक जब निरीक्षण के नाम पर कन्या हाॅस्टल पहुंचते हैं तो वे हाॅस्टल परिसर में गुड़ाखू घिसते हैं। यही नहीं मंडल संयोजक महिला अधीक्षिकाओं को भी गुड़ाखू घिसने का दबाव बनाते हैं। मंडल संयोजक के इस कृत्य से परेशान होकर हाॅस्टल अधीक्षिकाओं ने कलेक्टर महादेव कांवरे को 13 बिन्दुओं का लिखित शिकायत 13 जुलाई को सौंपा था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34iEdfL
via IFTTT

No comments