Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

50 हजार आबादी वाले स्वच्छ शहरों में जशपुर देश में अव्वल

भारत सरकार आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के परिणाम गुरुवार को घोषित किए गए। जिसमें छत्तीसगढ़ ने देश के बड़े राज्यों को पछाड़ते हुए स्वच्छ सर्वेक्षण में फिर से एक बार देश के स्वच्छतम राज्य होने का दर्जा प्राप्त किया है।
केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित वर्चुअल ऑनलाइन पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्यमंत्री आवास से केंद्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी के हाथों यह पुरस्कार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने प्राप्त किया। जशपुर जिले से वर्चुअल ऑनलाइन से नगरपालिका अध्यक्ष नरेशचंद्र साय, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष हीरू राम निकुंज, कलेक्टर महादेव कांवरे, जिला पंचायत सीईओ केएस मण्डावी, सीएमओ बसंत बुनकर एवं नगरीय निकाय के अधिकारी सीधे जुड़े। केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 का परिणाम में देश के पूर्वी जोन में 25 हजार से 50 हजार की आबादी वाले स्वच्छ शहरों की श्रेणी में जशपुर जिले को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया है।

स्वच्छता के क्षेत्र में विशेष काम हुए हैं: सीएमओ
सीएमओ बसंत बुनकर ने बताया कि जशपुर नपा ने स्वच्छता के क्षेत्र में उपलब्धि पाने के लिए विशेष कार्य किये है। शहर में 113 स्वच्छता कर्मी कार्यरत है। जिनमें 53 महिलाएं एवं 60 पुरुष शामिल हैै। नगरपालिका क्षेत्र में कचरा कलेक्शन के लिए 22 मैनुअल एवं 5 ई-रिक्शा की व्यवस्था है। जशपुर क्षेत्र में 1 हजार 546 हाउसहोल्ड और 7 सामुदायिक शौचालय का निर्माण किया गया है। जिसके अंतर्गत शहर के हर वार्ड से डोर-टू-डोर गीला व सूखा कचरा स्वच्छता कर्मी महिलाएं शहर में काम कर रही हैं। कचरे के निपटान के लिए शहर में दो एसएलआरएम सेंटर का संचालन किया जा रहा है। इन एसएलआरएम सेंटर महिला स्वसहायता समूह की हरित जशपुर क्षेत्रीय समिति संगठन की 53 महिलाएं काम कर रही हैं। जो गीले कचरों से वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण करती हैं।

स्वच्छता का आंकलन और नागरिकों के फीडबैक के आधार मिलता है पुरस्कार
स्वच्छता प्रतियोगिता में देश के सभी शहरों एवं राज्यों के मध्य होने वाले स्वच्छ सर्वेक्षण में शहरी स्वच्छता का विभिन्न पैमानों पर आंकलन किया जाता है। इसमें मुख्य रूप से घर-घर से कचरा एकत्रीकरण, कचरे का वैज्ञानिक रीति से निपटान, खुले में शौच मुक्त शहर तथा कचरा मुक्त शहर स्टार रेटिंग का थर्ड पार्टी के माध्यम से आंकलन करते हुए एवं नागरिकों के फीडबैक को समाहित कर राज्यों एवं शहरों की रैंकिंग जारी किया जाता है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राज्यों तथा शहरों को पुरस्कृत किया जाता है।
नपा जशपुर को मिल चुके हैं दो नेशनल अवार्ड
स्वच्छता सर्वेक्षण के क्षेत्र में नगरपालिका जशपुर को दो नेशनल अवार्ड मिल चुके हैं। स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 में जशपुरनगर ने नंबर वन का खिताब जीता था। वहीं 2019 में ओडीएफ प्लस प्लस सिटी एवं गारबेज फ्री सिटी में भी जशपुर को थ्री स्टार रेंक मिला था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Jashpur tops the clean cities with a population of 50 thousand


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lbDMdp
via IFTTT

No comments