Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

सड़क निर्माण में लगे कर्मचारियों से गांव के युवकों ने की लूटपाट

पत्थलगांव से कुनकुरी मार्ग के निर्माण में हाल ही में लगे तिरुपति बिल्डकान प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों से स्थानीय युवकों द्वारा मारपीट करते हुए उनसे लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना से ठेका कंपनी के कर्मचारी डरे सहमे नजर आ रहे है। कर्मचारियों ने इस तरह के माहौल में कार्य करने से हाथ खड़े कर दिए थे, किसी तरह कंपनी के अधिकारियो ने कर्मचारियों को काम करने को राजी किया।
कर्मचारियों से मारपीट व लूटपाट करने के मामले में कंपनी के अधिकारियों की शिकायत पर पत्थलगांव पुलिस ने पाकरगांव के तीन व कछार के चार युवकों पर अपराध दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार तिरूपति विल्डकान प्रा. लि. में सर्वेयर के पद पर कार्यरत नीलमणी द्विवेदी, टीबीसीएल के जीएम सुशील सिंह एवं अन्य स्टाफ पाकरगांव एवं कछार के मध्य काम खत्म कर वापस कैंप मंगारी जा रहे थे। पाकरगांव चौक के पास पाकरगांव के बिच्छू, जितेन्द्र (जित्तू), राहुल नेउनकी गाड़ी को रोककर उनसे मारपीट की। सर्वेयर नीलमणी दिवेदी ने बताया की उस दौरान युवकों ने जीएम सुशील सिंह के जेब में रखे दो हजार, गाड़ी के डिग्गी में रखे 21700 रुपए लेकर भाग गए। उसी दिन ग्रेडर चालक मनीष पटेल कछार से ग्राम कछार के तुफिल, गोलू, बोया, टेढी ने मारपीट कर लूट को अंजाम दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34iEeQR
via IFTTT

No comments