शहर में सिर्फ 2 जगह लग रही मोहल्ला क्लास, इनमें 8 छात्र ही पढ़ रहे
गांवों में मोहल्ला क्लास लगा शिक्षक पढ़ाई करा रहे हैं, लेकिन मोहल्ला क्लासेस शहरों में नहीं लग पा रही है। शहरों में भी बड़ी संख्या में गरीब परिवार हैं, जो अपने बच्चों को ऑनलाइन क्लास के लिए मोबाइल नहीं दिला पा रहे हैं। गांवों में लगने वाली मोहल्ला क्लास में जिले के 32,467 छात्र पढ़ाई कर रहे हैं, जिन्हें 3671 छात्र पढ़ा रहे हैं, जबकि कांकेर शहर में अब तक केवल दो ही जगह मोहल्ला क्लास लग रही है।
इसमें 8 छात्र पढ़ रहे हैं, जिन्हें 3 शिक्षक पढ़ा रहे हैं। भास्कर ने शहर के कुछ स्कूलों का जायजा लिया तो पता चला काफी कम बच्चे ही ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं। ऐसे में शहरों में भी मोहल्ला क्लासेस शुरू होने से गरीब परिवार के छात्रों को सुविधा होगी। गांवों में मोहल्ला क्लास शुरू होने से ऐसे स्कूली बच्चों को काफी राहत मिली है, जिनके पास स्मार्टफोन नहीं हैं। अब वे मोहल्ला क्लास में पढ़ाई कर रहे हैं।
गांवों की तरह शहरों में मोहल्ला क्लास अभी नहीं लग पा रही है। वहीं शहर में काफी कम बच्चे ही ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे। शीतलापारा मिडिल स्कूल में 54 छात्र हैं, जिसमें से केवल 10 छात्र ही ऑनलाइन क्लास में पढ़ाई कर रहे हैं। शीतलापारा प्राथमिक शाला में 32 छात्रों में से भी केवल 10 ही छात्र ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं। प्रेक्टिसिंग मिडिल स्कूल में 37 छात्र हैं।
यहां के केवल 5 ही छात्र ऑनलाइन क्लास में पढ़ाई कर पा रहे हैं। माहुरबंदपारा प्राथमिक शाला में 15 छात्र हैं, लेकिन यहां के एक भी छात्र ऑनलाइन पढ़ाई नहीं कर रहे हैं। प्राथमिक शाला की ही तरह माहुरबंदपारा मिडिल स्कूल के भी 37 में से एक भी छात्र ऑनलाइन क्लास अटेंड नहीं कर पा रहे हैं। अन्नपूर्णापारा प्राथमिक शाला में 20 छात्र हैं। यहां 6 छात्र ही ऑनलाइन क्लास में पढ़ाई कर रहे हंै।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XFQu9Z
via IFTTT
No comments