रेत की अवैध ढुलाई करते 4 हाईवा जब्त, चारामा पुलिस ने चार वाहन चालकों को भी गिरफ्तार किया
परिवहन विभाग के बिना अनुमति से ठेकेदार द्वारा रेत चोरी करने का मामला सामने आया है। चारामा की पेट्रोलिंग टीम ने सूचना मिलने पर गिरहोला घाट से रेत की अवैध ढुलाई करते 4 हाईवा को जब्त किया। सभी गाड़ियों के चालकों को भी गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी डीएस देहारी व उनकी टीम ने रात 1 बजे से 5 बजे के बीच गिरहोला घाट से रेत भरकर जा रहे।
हाईवा सीजी 17 केएल 9476, सीजी 08 एएच 6980 एवं भिरौद मार्ग से रेत भरकर ला रहे हाईवा क्रमांक सीजी 08 एसी 6966 व सीजी 07 बीआर 2606 को पकड़ा। इसकी जानकारी अन्य हाईवा चालकों को लगते ही चालक वाहन लेकर फरार हो गए। पुलिस ने 4 हाईवा जब्त किया।
हाईवा चालक अशोक कुमार जामगांव दुर्ग, लीला राम सोनवानी दुर्ग, मुकेश साहू नवागांव राजनांदगांव एव त्रिभुवन सिंग जामगांव दुर्ग को गिरफ्तार किया गया। चालकों द्वारा वाहन संबंधी कागजात पेश नहीं करने के कारण व चोरी के संदेह पर गिरफ्तार किया गया।
चारामा टीआई ने कहा- जारी रहेगी कार्रवाई
चारामा से लगे गिरहोला नदी में रात 12 बजे से हाईवा की लंबी लाइन लगनी शुरू हो जाती है। यहां से सुबह 5 बजे तक लगातार रेत की चोरी की जाती है। माहुद घाट से भी रेत की चोरी करने की जानकारी मिली है। चारामा पुलिस की कार्रवाई के बाद रेत तस्करों में हड़कंप मची हुई है। चारामा थाना प्रभारी डीएस देहारी ने कहा शिकायत मिलने के बाद आगे भी रेत चोरी करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2C8JAm9
via IFTTT
No comments