Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

20 सूत्रीय कार्यक्रम विभाग के वाइस चेयरमैन का पदभार अजय ने संभाला

राज्य 20 सूत्रीय कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन विभाग के वाइस चेयरमैन अजय अग्रवाल ने शनिवार को पदभार ग्रहण किया। मुख्यमंत्री इस विभाग के अध्यक्ष और टीएस सिंहदेव इसके मंत्री हैं।
अजय को मंत्री सिंहदेव ने शपथ दिलाई। इस दौरान कई मंत्री मौजूद थे। सिंहदेव ने कहा कि सभी विभाग इस विभाग में समाहित हैं। कार्य करने की इसमें अपार संभावनाएं हैं। इस विभाग के महत्व का इसी से पता चलता है कि मुख्यमंत्री स्वयं इसके अध्यक्ष हैं। कार्यक्रम को शिक्षा मंत्री डाॅ. प्रेमसाय सिंह ने भी संबोधित किया। बीस सूत्रीय कार्यक्रम समिति के उपाध्यक्ष अजय ने कहा कि सरकार ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी दी है उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के समय में बीस सूत्रीय कार्यक्रम शुरू हुआ था। इसके जरिए प्रदेश के साथ लोगों के विकास के लिए काम करेंगे। कार्यक्रम में औषधि एवं पादप बोर्ड के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, अंबिकापुर मेयर डाॅ. अजय तिर्की, प्रमुख सचिव गाैरव द्विवेदी, संचालक पचंायत, हेमंत पहारे, आयुष अग्रवाल, विकास शर्मा, मोनू सिन्हा, मो. कलीम, राकेश, प्रकाश केशरी, महेश यादव, अखिलेश मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ajay takes over as Vice Chairman of 20 Point Program Department


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aLCdxU
via IFTTT

No comments