Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

कोरोना के 33 नए मरीज मिले, 5 महीने में पहली बार एक दिन में सबसे ज्यादा केस

सरगुजा जिले में कोरोना के केस बढ़ते ही जा रहे हैं। स्थिति के बारे में इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि शनिवार को जिले में 33 नए केस मिले हैं।
इनमें से दो की रिपोर्ट शुक्रवार की देर रात जबकि अन्य 31 की रिपोर्ट शनिवार शाम को आई। पांच महीने के भीतर एक दिन में इतनी बड़ी संख्या में पाॅजिटिव केस पहली बार मिले हैं। इससे अब जिले में पॉजिटिव केस की संख्या 418 हो गई है। यहां बता दें कि इतने केस 25 हजार लोगों की जांच में सामने आए हैं। वहीं शनिवार को अस्पताल से ठीक होकर 5 लोग डिस्चार्ज हुए हैं।

मृतक का अंतिम संस्कार
शहर के मणिपुर इलाके के रहने वाले एक वृद्ध की कोरोना से मौत हो गई है। उसे पिछले दिनों रायपुर में भर्ती कराया था। वहां जांच में पता चला कि वह कोरोना संक्रमित भी है। प्रशासन की देखरेख में परिजन शव लेकर अंबिकापुर आए और यहां अंतिम संस्कार किया।

इन इलाकों में मिले केस
मायापुर में 1, मानिकप्रकाशपुर में 1, फुंदुरडिहारी में 7, देवीगंज रोड में 2, खरसिया नाका में 2, सरगवां में 1 बिशुनपुर क्वारेंटाइन सेंटर में 3, अग्रसेन वार्ड में 1, सोनपुरकला में 2, पटेलपारा में 1, मोमिनपुरा में 1, सीतापुर में 8, व कोटेया में 1 पाजिटिव केस मिला है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QgySgP
via IFTTT

No comments