छात्र अब 23 तक भरें ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म 24 से 26 तक लगेगा 100 रुपए लेट फाइन
विश्वविद्यालय ने सेमेस्टर कक्षाओं की परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए ऑनलाइन फार्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब सेेमेस्टर माध्यम से परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों 23 अगस्त तक ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं। वहीं 24 से 26 अगस्त तक ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को 100 रुपए चुकाने पड़ेंगे।
पहले 16 अगस्त तक सेमेस्टर परीक्षा के फॉर्म भरने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी। इसके बाद विवि के छात्र नेताओं ने समय को बढ़ाने के लिए विरोध प्रदर्शन किया था। इसके बाद अधिकारियों ने छात्र नेताओं की मांग को संज्ञान लेने के बाद तिथि को बढ़ा दी है। इधर, ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ने पर विद्यार्थियों को राहत मिली है। क्योंकि एक से छह अगस्त तक शहरों में लॉकडाउन था। इसके कारण छात्र-छात्राएं ऑनलाइन फार्म नहीं भर पाए थे। लॉकडाउन खुलने के बाद पोर्टल में तकनीकी खराबी आने के कारण छात्र-छात्राएं फॉर्म नहीं भर पा रहे थे। इसे देखते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया था। अब परीक्षा फॉर्म की तिथि में बढ़ोतरी हो गई है। 23 अगस्त तक फॉर्म जमा कर सकते हैं। पहले 16 अगस्त तक सेमेस्टर परीक्षा के फॉर्म भरने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी। छात्र नेताओं ने समय को बढ़ाने के लिए विरोध प्रदर्शन किया था।
स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए 17 तक आवेदन
विवि ने स्नातक में प्रथम वर्ष के लिए प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 17अगस्त तक छात्र-छात्राएं प्रवेश के लिए ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। प्रवेश फॉर्म ऑनलाइन भरने के लिए आज अंतिम दिन है। 18 अगस्त को मंगाए गए आवेदन का मेरिट लिस्ट 18 अगस्त को जारी किया जाएगा। जो छात्र-छात्राएं तय तिथि में आवेदन नहीं कर पाएं है उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। क्योंकि इस साल प्रवेश के लिए दो चरणों में आवेदन ली जा रही है। दूसरे चरण का ऑनलाइन फॉर्म 18 अगस्त से होगा। यह 24 तक जारी रहेगा। इसके बाद 27 अगस्त को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/310hgMb
via IFTTT
No comments