ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, बोले इस बार रोड नहीं तो वोट नहीं
रोड नहीं तो वोट नहीं नारों के साथ स्थानीय ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए बताया कि बलरामपुर प्रखंड के अधिकांश सड़क जर्जर हो चुकी है। लेकिन कुछ सड़क पिछले 16-17 साल से मरम्मत और निर्माण कार्य नहीं होने से बड़े गड्ढे का रूप ले लिया है। भीमियाल और शाहपुर पंचायत में स्थित ढाई किलो मीटर सड़क बड़े-बड़े गड्ढे में तब्दील हो गया है। यहां पिछले 15 साल पहले 3 किलोमीटर सड़क में ईंट सोलिंग हुआ था। लेकिन 15 साल में ईंट जगह जगह उखड़ जाने से सड़क जर्जर हो चुका है। ग्रामीणों कई बार सांसद, विधायक, विधान पार्षद से लेकर अधिकारी को कई बार आवेदन दिए। मगर आश्वासन के अलावा कुछ भी नहीं मिला है। इस गड्ढे नुमा सड़क पर एंबुलेंस तो दूर की बात ट्रैक्टर चलना भी मुश्किल है। लोग खटिया पर रोगी ले जाने के लिए मजबूर है। मजबूरन यहां के सभी ग्रामीण इस बार विधानसभा चुनाव में रोड नहीं वोट नहीं का नारा लगाते हुए वोट का बहिष्कार करने का निर्णय लिया। प्रदर्शन के दौरान स्थानीय ग्रामीणों में पूर्व मुखिया अबूतालिब, मो साहिल आलम, एहसानउल हक, मोहिबुल हक, अतिब खान आदि ने सड़क बनाने की मांग की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34cQdiG
via IFTTT
No comments