Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

24 घंटे में ही कोरोना के 50 नए केस मिले

जिले में बुधवार को एक दिन में अबतक के सबसे अधिक रिकाॅर्ड 50 कोरोना पाॅजिटिव मिले। इसके पूर्व 22 अगस्त को सर्वाधिक 54 पाॅजिटिव पाए गए थे। बुधवार को मिले पाॅजिटिव की सूची मेें कांकेर तहसीलदार, कलेक्टर का रीडर व भानुप्रतापपुर काॅलेज प्राचार्य भी शामिल है। कांकेर में तहसीलदार व कलेक्टर रीडर के पाजिटिव पाए जाने के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मचा हुआ है। बुधवार को सामने आए कुल मामले में भानुप्रतापपुर में 30, पखांजूर में 11, कांकेर में 4, अंतागढ़ में तीन और चारामा में दो पाॅजिटिव मिले हैं।
बुधवार को भानुप्रतापपुर में मिले 30 पाॅजिटिव में कोरर के कांग्रेस नेता परिवार से ही 14 लोग शामिल हैं। इसमें भानुप्रतापपुर काॅलेज प्राचार्य भी शामिल हैं। बुधवार को आए मामलों में अधिकांश पहले कोरोना पाॅजिटिव पाए गए मरीजों के परिवार से ही हंै। इसके अलावा कोरर में 2 अन्य भी पाॅजिटिव मिले हैं। चिचगांव में भी मिले 4 पाॅजिटिव के परिवार में भी पहले पाॅजिटिव पाए गए हैं। संबलपुर में 5 पाॅजिटिव मरीज मिले हैं। भानुप्रतापपुर नयापारा में मिले 2 पाॅजिटिव में एक ग्राहक सेवा केंद्र का संचालक है। इसी ग्राहक सेवा केंद्र में कुछ दिन वहां काम करने वाली पूर्व सरपंच की बेटी कोरोना पाॅजिटिव पाई गई थी। आशंका है इसी से संचालक संक्रमित हो गया। मुल्ला ग्राम पंचायत में वहां का सचिव भी पाॅजिटिव पाया गया है। बोगर व कराठी में एक एक मजदूर पाॅजिटिव मिले हैं। पखांजूर के बांदे इलाके में 11 पाॅजिटिव मिलने के बाद मार्ग को बंद कर इलाके को सील कर वहां से आने जाने पर रोक लगा दी गई है। चारामा विकासखंड के ग्राम चारभाटा में एक युवक एंटीजेन टेस्ट में कोरोना पाॅजिटिव पाया गया।
पाॅजिटिव इलाकों में काम पर जाने पर लगी पाबंदी: शहर में पाजिटिव के मिलने के बाद से दहशत का आलम है। स्थिति यह है कि शहर के कुछ वार्ड से ही घर काम करने वाली नौकरानियां इन पाजिटिव इलाकों में काम करने जाती हैं। इसे लेकर अब उनके वार्ड प्रमुखों ने पाबंदी लगाना शुरू कर दिया है। कुछ वार्डो में यह भी एलान किया गया है की पाजिटिव इलाके में वार्ड के कोई भी लोग कुछ दिन काम पर न जाएं। इसके पीछे वार्ड की सुरक्षा को कारण बताया जा रहा है। वहीं लगातार पाजिटिव मिलने से घर काम करने वालों में दहशत है।

कांकेर में मिला मरीज, खुद ही अस्पताल पहुंचा
कांकेर के साकेत नगर में मिला पॉजिटव तीन दिन पूर्व जगदलपुर गया था। लौटने के बाद उसमें कोरोना के लक्षण दिखाई देने लगे। युवक खुद बुधवार को साकेत नगर से श्रीराम नगर सरकारी अस्पताल में पहुंचा। यहां टेस्ट में उसे पाजिटिव पाया गया। बुधवार 26 अगस्त को कोकड़ी में घर में होम आइसोलेशन में रह रहा सेना का जवान भी पाॅजिटिव पाया गया है।

नौकरों का जानकारी छुपाना बना खतरा
मरीज के सपंर्क में आए लोगों द्वारा भय के कारण जानकारी छुपाना समस्या बन रहा है। खासकर उनके घर में काम करने वाले एेसे नौकर जो पूरे समय निवास व दुकान में रहते हैं। एेसे नौकारों के पास जब कांटेक्ट ट्रेसिंग टीम पहुंच रही है तो वे हफ्तों से काम मे नहीं जाना बता रहे हैं। जबकि जांच में वे दो से तीन दिन पहले काम में जाना पाए गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
50 new Corona cases found in 24 hours


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3li9rdb
via IFTTT

No comments