Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

कोरोना मरीजों की मौत के बाद सुरक्षित अंतिम संस्कार के लिए दल का हुआ गठन

देश में कोविड-19 से होने वाली मृत्यु की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है तथा कोविड-19 पॉजिटिव मरीज की मृत्यु पश्चात भी संक्रमण का खतरा बना रहता है। इसे देखते हुए कलेक्टर केएल चौहान ने पार्थिव शरीर के उचित प्रबंधन एवं निराकरण के लिए दल गठित किया है। डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी कांकेर कल्पना धु्रव को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उ नका मोबाइल नंबर 85329.96300 है। नायब तहसीलदार कांकेर गैंदलाल साहू को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। उनका मोबाइल नंबर 76978.07982 एवं 91319.32593 है।
इसी प्रकार जिला चिकित्सालय कांकेर से डॉ. लोकेश देव (सहायक) एवं मिथलेश साहू तथा अन्य तीन सदस्य को मृत्यु पश्चात पार्थिव शरीर के प्रबंधन एवं आवश्यकतानुसार पीपीई किट उपलब्ध कराने तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा दिशा निर्देशानुसार पालन कराने के लिए दायित्व सौंपा गया है। उनका मोबाइल नंबर 94252-46118 एवं 73546-78794 है। मुख्य नगरपालिका परिषद कांकेर से कमलेश साहू एवं अन्य 6 सफाई कर्मचारी को पार्थिव शरीर के दाह संस्कार एवं आवश्यक प्रबंधन का दायित्व सौंपा गया है। उनका मोबाइल नंबर 97705-65135 है। कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग कार्यालय कांकेर के उप अभियंता संतोष कुमार नाग एवं जीके तारम को आवश्यकतानुसार मजदूर एवं मशीनरी उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनका मोबाइल नंबर 94060-92636 एवं 62641-49289 है और वनमंडलाधिकारी कांकेर लट्टीपारा डिपो प्रभारी दिनेश कुमार रवानी और अलबेलापारा डिपो प्रभारी पवन कुमार जैन को पार्थिव शरीर के दाह संस्कार के लिए आवश्यकतानुसार लकड़ी उपलब्ध कराने का दायित्व सौंपा गया है, उनका मोबाइल नंबर 94241-86041 एवं 96916-20828 है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QoEaaa
via IFTTT

No comments