Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

शासकीय भूमि का पट्टा देने पर वार्डवासियों ने किया विरोध

नगर पंचायत पखांजूर के वार्ड क्र. 13 स्थित शासकीय भूमि का वर्तमान नियमों के तहत पट्टा देने का वार्डवासियों ने विरोध किया है। इस शासकीय भूखंड का पट्टा न देने के लिए तहसीलदार पखांजूर को आवेदन सौंपा है।
वार्डवासियों ने बताया वार्ड क्रमांक 9 तथा 13 के वार्ड वासी इस शासकीय भूमि का उपयोग शादी विवाह, पार्टी, अन्य धार्मिक सांस्कृतिक आयोजन के लिए विगत 30 वर्षों से करते आ रहे हैं। वर्तमान में शासकीय भूमि के लिए पटटे की मांग करते हुए पखांजूर तहसील में कुछ लोगों ने आवेदन दिया है। इसका समस्त वार्ड वासी विरोध करते हंै। वार्ड के रंजीत नेताम, संगीता नेताम, अजीत हालदार, मीना मिस्त्री, रंजीता बढाई, रेखा दास आदि ने बताया वार्ड में किसी भी घर के पास घर के अतिरिक्त कोई भूमि नहीं है। उक्त स्थान पर ही सभी के सार्वजनिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है। ऐसे में उक्त शासकीय भूमि का पट्टा देना पूर्णत गलत है और इसका हर वार्डवासी विरोध करता है। इस वार्ड की पार्षद पूजा हालदार ने भी ग्रामीणों की मांग का समर्थन किया है। वार्ड क्रमांक 9 की पार्षद गोमती निषाद ने भी वार्डवासियों की मांग का समर्थन करते हुए पट्टा देने का विरोध किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jaodRg
via IFTTT

No comments