कोरोना पॉजिटिव की संख्या पहुंची 265 पर अब जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 93
महासमुंद जिले में अब तक कोरोना के 265 मामले सामने आ चुके हैं। रविवार को 7 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी है। पीड़ितों में एक पुरुष और दोनों महिलायें बसना से हैं। दो अन्य व्यक्ति सरायपाली से हैं। दो पहले मिले पीड़ित व्यक्ति एक बागबाहरा और एक महासमुंद से से थे। इस प्रकार कुल 7 केस मिले हैं। शनिवार को जिले में मिले 14 नए मरीजों के साथ ही अब एक्टिव केस की संख्या 93 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि की है। शनिवार की देर रात कोरोना के 14 नए मामले सामने आए हैं। इसमें महासमुंद ब्लॉक से 3, पिथौरा से 3, बागबाहरा से 1, सरायपाली से 4 और बसना से 2 मरीज सामने आए हैं। वहीं एक मरीज की ट्रेसिंग जारी है। शनिवार को कोरोना के जो 14 नए मामले सामने आए हैं, उसमें 8 पुरुष और 6 महिलाएं शामिल हैं। मरीजों में 21 वर्ष की एक युवती और 50 वर्ष आयु का एक पुरुष भी शामिल है। रविवार को 15 मरीज डिस्चार्ज भी हुए हैं।
शुक्रवार की देर रात मिले थे कोरोना के पांच मरीज
इधर, शुक्रवार की देर रात भी कोरोना के 5 नए पॉजिटिव केस सामने आए थे। इसमें सरायपाली, पिथौरा और बागबाहरा से 1-1 महिला, बसना और महासमुंद से एक-एक पुरुष कोरोना पॉजिटिव मिले थे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनके संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाने के साथ ही कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग पूरी कर ली है। साथ ही मरीजों को अस्पताल में दाखिल करा दिया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/344Ptw5
via IFTTT
No comments