Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

14 घंटे में 100 मिमी बारिश, उफान पर नाले

झारखंड और उसके पास बने लो प्रेशर एरिया के चलते शनिवार और रविवार को जिलेभर में भारी बारिश हुई। जिले में पिछले 14 घंटे में 100 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। सबसे अधिक बारिश बसना विकासखंड में रिकॉर्ड की गई है। यहां 202 मिमी बारिश हुई है। बारिश के कारण छत्तीसगढ़ को ओडिशा से जोड़ने वाले पदमपुर रोड में स्थित दूधीपाली नाला उफान पर है। पानी नाले से चार फीट ऊपर बह रहा है। इधर, बाढ़ के हालात को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से पुल के दोनों ओर पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं। यही नहीं बसना शहर के कई इलाकाें में भी बारिश का पानी भर गया। बसना शहर के अग्रवाल हॉस्पिटल सहित शहर के कई हिस्सों में जलजमाव की स्थिति निर्मित रही। बसना के खेमड़ा स्थित बड़ा तालाब बारिश के कारण ओवरफ्लो हो गया है। इसी तरह बसना-खटखटी पहुंच मार्ग और रेमला नाला के ऊपर से पानी बह रहा है।
मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार बारिश का कारण लो प्रेशर एरिया और ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक निम्न दाब का क्षेत्र झारखंड और उसके आसपास स्थित है। इसके साथ एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 7.6 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। मानसून द्रोणिका अपने सामान्य स्थिति पर बना हुआ है। एक पूर्व- पश्चिम शियर जोन 19 डिग्री उत्तर पर स्थित है। इसके असर से प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई है। साथ ही प्रदेश के सभी संभागों में भारी वर्षा होने की संभावना है।

अब तक हुई बारिश पर नजर...
विकासखंड बारिश 1 जून से अब तक
महासमुंद 41.5 743.4
सरायपाली 96.5 1014.5
बसना 202.0 1058.4
पिथौरा 92.5 549.5
बागबाहरा 69.9 976.8
औसत 100.5 868.5
(बारिश मिमी में)

पिछले तीन महीने में इतनी हो चुकी बारिश
अगस्त जुलाई जून
विकासखंड दिन-बारिश दिन-बारिश दिन-बारिश
महासमुंद 9 दिन-185.9 12 दिन-239.7 9 दिन-317.7
सरायपाली 6 दिन-239.7 13 दिन-410.0 13 दिन-364.8
बसना 9 दिन-285.2 15 दिन-258.2 14 दिन-515.0
पिथौरा 7 दिन-134.7 11 दिन-151.1 12 दिन-263.7
बागबाहरा 8 दिन-184.8 14 दिन-277.7 12 दिन-512.3
(बारिश के आंकड़े मिमी में)

आज यलो, कल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर की ओर से आगामी दिनों के लिए बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। जारी पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को महासमुंद जिले के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को जिले के अधिकांश हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश होने की अति संभावना जताई गई है। इसी तरह मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अलर्ट के अनुसार मंगलवार को जिले के अधिकांश हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।
कलेक्टर ने सभी एसडीएम को किया अलर्ट
इधर, भारी बारिश को देखते हुए कलेक्टर ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बाढ़, जन-धन हानि या फसल क्षति की स्थिति होने पर तत्काल सूचित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने आमजनों से अपील की है कि नदी-नालों एवं पुराने पुल-पुलिया को पार करते समय एहतियात बरतें। इसके साथ ही आपदा की जानकारी मिलने पर जिला स्तरीय बाढ़ कन्ट्रोल रूम के नंबर 07723-223305 पर सूचना दें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
100 mm of rain in 14 hours


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/345WCwk
via IFTTT

No comments