Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

इंदिरा वन मितान समूह बनाएंगे मर्दापोटी क्लस्टर के गांवों में

मर्दापोटी क्लस्टर के सभी 17 गांवों में उनकी ग्रामीण जनसंख्या के अनुपात में इंदिरा वन मितान समूह का गठन किया जाएगा। इसमें प्रत्येक घर के 18 से 40 आयु वर्ग के सदस्यों को शामिल किया जाएगा। इनके द्वारा उन्हें सौंपे गए वन क्षेत्र में लघु वनोपज का संग्रहण किया जाएगा और वृक्षों की सुरक्षा भी की जाएगी।
मुख्यमंत्री के संसदीय सलाहकार राजेश तिवारी, संसदीय सचिव एवं कांकेर विधायक शिशुपाल शोरी, अंतागढ़ विधायक अनूप नाग, कलेक्टर केएल चौहान, वनमंडलाधिकारी अरविंद पीएम की उपस्थिति में शुक्रवार को जिला कार्यालय में मर्दापोटी क्लस्टर के युवाओं एवं वन विभाग के मैदानी अधिकारी-कर्मचारियों की बैठक हुई। इसमें उन्हें क्लस्टर के सभी गांवों में इंदिरा वन मितान समूह का गठन करने के लिए समझाईश दिया गया।
समूह गठन कार्य 20 अगस्त तक पूरा करने कहा गया है। गठित समूह को वन क्षेत्रों का आबंटन कर वहां लघु वनोपज के संग्रहण और वृक्षों की सुरक्षा का दायित्व सौंपा जाएगा। इसके अतिरिक्त समूह का आबंटित क्षेत्र में रिक्त
स्थानों पर पौधरोपण का कार्य भी किया जाएगा। ऐसे क्षेत्रों में सेमियालता, बेर, कुसुम इत्यादि लाख पालन से संबंधित पौधों का रोपण किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3111W1Q
via IFTTT

No comments