Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

आदिवासियों ने डाकघर में खोला कोराेना कल्याण कोष

ग्राम पुसवाड़ा में आदिवासी समाज के बुजुर्गों और युवाओं ने कोरोना कल्याण कोष के नाम से बचत खाता पोस्टऑॅफिस में खुलवाया है। पहले ही महीने गांव के लोगों ने मिलकर इसमें 6100 रुपए जमा करा दिए हैं। इस कोष से कोरोना व अन्य गंभीर बीमाारियों के इलाज के लिए गांव के लोगों को मदद की जाएगी।
ग्राम पुसवाड़ा में विश्व आदिवासी दिवस के दिन गांव के लोगों ने बैठक कर कोरोना कल्याण कोष बनाने का निर्णय लिया। इसमें अब तक 41 लोग जुड़ चुके हैं जिसमें 30 वर्ष के युवा से लेकर 80 वर्ष तक के बुजुर्ग भी शामिल हैं। अब तक इस कोष में 61 सौ रुपए जमा हो चुके हैं जिसे पोस्टआफिस मेंं खाता खोलकर जमा किया गया है।कोरोना कल्याण कोष संगठन संरक्षक परसराम नेताम, अध्यक्ष गाड़ाराम वट्टी, कोषाध्यक्ष कृपाराम नाग, कवलसिंह कोसम ने कहा विश्व में अनेक प्रकार की बीमारियां आ रही है। कोरोना वायरस भी फैला है। गांव में समाज के लोगों ने बैठक में तय किया कोरोना कल्याण कोष में संगठन से जुड़े लोग हर महीने राशि जमा कराएंगे। संगठन से जुड़े कृपाराम नाग, श्यामलाल वट्टी, पुनितराम वट्टी, कचरुराम नाग ने कहा कल्याण कोष के गठन से गरीब वर्ग के लोगों को इलाज के लिए तत्काल मदद मिलेगी।

मदद मिलेगी, ठीक होने पर वापस भी करना होगा
कोरोना कल्याण कोष से गांव के ही लोगों को मदद दी जाएगी। मदद ऐसे लोगों को दी जाएगी जो या तो कोरोना से पीडि़त हैं या फिर अन्य किसी बीमारी से। जिससे मदद दी जाएगी उसे स्वस्थ्य होने पर राशि लौटानी होगी। इसमें सुविधा यह होगी की किसी प्रकार का ब्याज नहीं लिया जाएगा। साथ ही पैसा वापस करने को लेकर कोई समय सीमा नहीं होगी। अपनी सुविधानुसार कोष में पैसे वापस जमा कर सकता है। इस कोष से मदद केवल बीमारी के इलाज के लिए ही दी जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Tribals opened Koreana Welfare Fund in post office


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3azuvXp
via IFTTT

No comments