Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

तेंदुआ बस्ती में घूमता रहा लेकिन विभाग सबूत तलाश रहा

धनोरा में तेंदुआ को लेकर वनविभाग एक के बाद एक लापरवाही बरत रहा है जिसका भारी नुकसान ग्रामीणों को उठाना पड़ सकता है। बाड़ी में घुसे तेंदुआ को 48 घंटे बाद भी पकड़ नहीं पाने के बाद वन विभाग उसे वहीं छोड़ वापस चला गया। तेंदुआ बाड़ी से तो बाहर आ गया लेकिन बस्ती में घूम रहा है।
इससे गांव में खतरा और बढ़ गया है। इसके बावजूद विभाग तेंदुआ को पकडऩे के बजाए उसके गांव में घुसने की प्रमाणिकता जांचने में ही जुटा हुआ है। दुधावा इलाके में 12 अगस्त की शात 7 बजे साल्हेटोला में वृद्ध महिला पर हमला करने व रात 9 बजे धनोरा में दो बछड़ों की जान लेने के बाद से तेंदुआ 14 अगस्त की रात तक इसी बाड़ी में छुपा रहा। उसे निकालने 14 अगस्त को वनविभाग की टीम वहां पहुंची जरूर लेकिन उसे बाहर नहीं निकाल पाई। बाड़ी के अंदर झाडिय़ों में तेंदुआ की तलाश की गई थी तो उसने दहाड़ते हुए अपने वहां होने का सबूत दे दिया था। इसके बावजूद दोपहर बाद विभाग के तैनात कर्मचारी ग्रामीणों की जान जोखिम में डाल वहां से चले गए। तेंदुआ अंदर बाड़ी में छुपा हुआ था। रात में एक बार फिर तेंदुआ बाहर आ गया और पूरी बस्ती में घूमता रहा। तेंदुआ अब भी बस्ती में घूम रहा है। जिसकी बाड़ी में तेंदुआ घुसा था उसके मालिक मुकेश राय ने बताया टीम शुक्रवार दोपहर अचानक कहीं चली गई। धनोरा के गणेश मानिकपुरी ने बताया 15 अगस्त की रात को तेंदुआ को वह बस्ती में देखा था वहा बस्ती में घूम रहा था।
तेंदुआ आने की कर रहे पुष्टि : रेंजर दिनेश पटेल ने बताया तेंदुआ गांव में आ रहा है इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। गांव में आने के उसके पद चिन्ह आदि तलाशे जा रहे हैं। पता चलते ही इसकी जानकारी अधिकारियों को दी जाएगी।

दहशत... शाम होते ही दरवाजे हो रहे बंद
ग्रामीणों ने बताया तेंदुआ बस्ती से बाहर नहीं गया है। आसपास ही मौजूद है और भोजन की तलाश में वह बार बार बस्ती में घुस रहा है। शाम होते ही बस्ती में आ जाता है। इससे तेंदुआ का डर बना हुआ है। स्थिति यह है कि दहशत के चलते शाम होते ही लोग अब दरवाजा बंद कर घर में रह रहे हैं। शाम को ही गलियों में सन्नाटा पसरने लगा है। बच्चों को बाहर जाने नहीं दिया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Q4xNZb
via IFTTT

No comments