पहाड़ी से आने वालो बंदरों पर कुत्तों का हमला 1 बंदर की मौत, दूसरे का कराया गया इलाज
शहर पहाड़ी से सटा होने के कारण रोजाना बड़ी संख्या में बंदर पहुंचते हैं। शहर में पहुंचने वाले इन बंदरों पर रविवार को कुत्तों ने हमला कर दिया। कुत्तों के हमले में एक बंदर की मौत हो गई जबकि दूसरा बंदर का बच्चा बुरी तरह घायल हो गया था। जानकारी मिलने पर प्रयास समाज सेवी संस्था के युवक पहुंचे तथा घायल बंदर का इलाज किया गया तथा उसे उसकी मां के करीब छोड़ा गया जिसे लेकर उसकी मां चली गई।
रविवार को अपरान्ह 4 बजे नरहरदेव स्कूल के पास फायर ब्रिगेड परिसर में बंदरों का झूंड पहुंचा था। बंदरों का झूंड टंकी के ऊपर बैठा था। इसी दौरान कुछ बंदर टंकी से नीचे उतरे जिन पर कुत्तों ने हमला कर दिया। कुत्तों के हमले में एक बंदर की मौत हो गई जबकि एक बंदर का बच्चा बुरी तरह घायल हो गया था। सूचना मिलते ही प्रयास समाज सेवी संस्था के युवक मौके पर पहुंचे तथा घायल बंदर का इलाज किया। संस्था से जुड़े खेमनारायण शर्मा ने कहा शहर में आए दिन मवेशी तथा अन्य जानवर घायल होते रहते हैं। उनके इलाज के लिए संस्था ने कीट तैयार किया है जिसमें आवश्यक दवा रहती है। इसी कीट से घायल बंदर के बच्चे के घावों को साफ कर मरहम पट्टी की गई। घ
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2E4Lvsu
via IFTTT
No comments