Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

सामुदायिक संक्रमण!... 3 दिन में 18 नए मरीज

जिले में पिछले तीन दिन में कोरोना के कुल 18 नए मरीज पाए गए हैं। इसमें 14 अगस्त की रात को 13, 15 अगस्त को 4 तथा 16 अगस्त को 1 मरीज पाया गया। इस बार पाए गए मरीजों में बीएसएफ के जवान शामिल नहीं हंै। इनमें कुछ बाहर से आए मजदूर तथा कुछ ग्रामीण हैं।
इनमें भी कुछ मरीज कैंप व क्वारिन्टाइन सेंटर के बाहर पाए गए हैं। इससे अब सामुदायिक संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। हालांकि मरीजों के बाहर मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है और उन इलाकों को सील कर सेनेटाइज करवाया जा रहा है।
रविवार 16 अगस्त को आई कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट में पाए गए मरीजों में एक चारामा नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 13 का युवक है जो पिछले कुछ दिनों से टायफायड की शिकायत होने पर धमतरी के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए गया था। वहां से आने के बाद युवक का टेस्ट किया गया तो उसे कोरोना पॉजिटीव पाया गया। मरीज जिस इलाके में पाया गया है उसे सील कर दिया गया है। मरीज को इलाज के लिए कांकेर कोविड अस्पताल भेजने के साथ ही उसके संपर्क में आए लोगों की जांच की जा रही है। अबतक युवक के संपर्क में आने वालो के रूप में उसे धमतरी से लाने वाला चालक, परिजन व कुछ दोस्त के नाम सामने आए हैं।
इन सभी को क्वारेंटाइन किया गया है। जांच में यह बात सामने आई कि कोरोना पॉजिटीव मरीज बाहर नहीं गया था। उसके अस्पताल में इलाज के दौरान ही संक्रमित होने की आशंका जताई जा रही है। इसके एक दिन पूर्व पाए गए कोरोना पॉजिटीव मरीजों में चारामा विकासखंड के गांव गिरहोला का एक युवक भी शामिल था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3g26gCy
via IFTTT

No comments