Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

शहर में खुला गढ़िया गढ़कलेवा

स्वतंत्रता दिवस पर गढिय़ा गढ़ कलेवा का शुभारंभ विधायक एवं संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी के मुख्य आतिथ्य और सांसद मोहन मंडावी, अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य नितिन पोटाई, नगर पालिका परिषद कांकेर के अध्यक्ष सरोज ठाकुर, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमंत धु्रव और बस्तर विकास प्राधिकरण सदस्य बिरेश ठाकुर के विशिष्ट आतिथ्य तथा कलेक्टर केएल चौहान, एसपी एमआर अहिरे और जिला पंचायत सीईओ डॉ. संजय कन्नौजे की उपस्थिति में किया गया।
गढिय़ा गढ़ कलेवा में छत्तीसगढ़ी व्यंजन चिला रोटी, पान रोटी, चौसेला, अरसा, सोंहारी, फरा, मुठिया, ठेठरी, गुजिया, कटवा, गुलगुला भजिया के अलावा अन्य पकवान मिलेंगे। इसका संचालन महिला बहुउद्देशीय विपणन सहकारी मर्यादित समिति चारामा के महिला स्व-सहायता समूह द्वारा किया जा रहा है। पहले ही दिन छत्तीसगढ़ी व्यंजन के विक्रय से महिला स्व-सहायता समूह को सात हजार रुपए से अधिक की आमदनी हुई। वहीं शहर में घड़ी चौक के पास बीएसएनएल कार्यालय के सामने बनाए गए निको बाल उद्यान का शुभारंभ किया गया। बाल उद्यान में बच्चे, युवा एवं बुजुर्ग व्यायाम का लाभ ले सकते हैं।
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य नरोत्तम पडोटी, पार्षद आरती रवि श्रीवास्तव, पूर्व विधायक सुमित्रा मारकोले, नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र ठाकुर, चेंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष दिलीप खटवानी, सहभागी समाज सेवी संस्था के अध्यक्ष बसंत यादव, गफ्फार मेमन, जनपद पंचायत कांकेर के पूर्व अध्यक्ष सियो पोटाई आदि उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3128kGn
via IFTTT

No comments