Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

बीएसएफ जवानों के साथ 28 नए कोरोना संक्रमित

जिले में मंगलवार को एक बार फिर एक साथ 26 और सोमवार रात में शहर में 2 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें 14 बीएसएफ के जवान भी शामिल हैं। इसके साथ ही बांदे व कांकेर के मांझापारा में कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत के बाद उनके परिवार में अन्य लोग भी पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। इससे दोनों जगहों पर दहशत का माहौल है। शहर में व्यापारी वर्ग में ही कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के कारण लोग दुकानों से खरीदारी करने से बचते दिखाई दे रहे हैं।
मंगलवार को आई कोरोना पॉजिटिव की रिर्पोट में कुल 13 जवान अंतागढ़ विकासखंड के तालाबेड़ा बीएसएफ कैंप के हैं। इसके अलावा भानुप्रतापपुर के मुल्ला बीएसएफ कैंप में एक जवान को पॉजिटिव पाया गया है। अंतागढ़ के वार्ड क्रमांक 7 में एक 22 वर्षीय युवक के अलावा अन्य शेष अन्य सभी पखांजूर तहसील के अलग अलग गांव के कोरोना मरीज हैं। शहर में संक्रमण के खतरे से बचने व्यापारी के निवास की ओर जाने वाले मार्ग को भी सील कर दिया गया है।

विटामिन-सी की गोली व सैनिटाइजर की मांग
कोरोना दहशत से एक बार फिर मेडिकल दुकानों सैनिटाइजर व मास्क की बिक्री बढ़ गई है। लोग अब इम्युनिटी बढ़ाने मेडिकल से विटामिन सी के टेबलेट धड़ल्ले से खरीद रहे हैं। मेडिकल संचालक सुमीत केवलरमानी ने बताया पिछले दो दिनों में अचानक विटामिन सी के टेबलेट की मांग बढ़ गई है। लोग एक एक महीने की पूरी खुराक ले रहे हैं।

शहर में बाजार रहा बंद नहीं निकले लोग
कोरोना मरीजों के निकलने के बाद अबतक बंद के बावजूद आधी अधूरी दुकान खुली रखने व्यापारियों ने भी अपनी दुकान मंगलवार को पूरी तरह बंद रखी। यहां तक की सब्जी बाजार भी पूरी तरह बंद रहा। गांव से आन वाले ग्रामीण सब्जी विक्रेता भी शहर नहीं पहुंचे। प्रशासन ने मंगलवार को जरूरी सेवाओं को छोड़ शहर पूरी तरह बंद रखने आदेश जारी किया था।

दो दिन में अंतागढ़ में सबसे अधिक पॉजिटिव मिले : अंतागढ़ में सबसे अधिक पॉजिटिव पाए गए हैं। 24 अगस्त को 8, 25 अगस्त को 14 पॉजिटिव मिले। मंगलवार को कोयलीबेड़ा में 1, पखांजूर के कापसी में 2, पीवी 118 में, पीवी 3 में एक-एक, पीवी 130 में दो पॉजिटिव मिले।

पखांजूर में रिपोर्ट के पहले छोड़े मजदूर संक्रमित
तमिलनाडू से आए पीवी 130 के दो तथा पीवी 118 के एक मजदूर को कापसी क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया था। इनकी रिर्पोट आने के पहले ही इन्हें सेंटर से होम आइसोलेशन में भेज दिया। वे बिना किसी सुरक्षा के अपने घर रवाना हो गए। तीनों मजदूरों की रिर्पोट मंगलवार को पॉजिटिव आई। उन्हें इलाज के लिए कांकेर कोविड अस्पताल भेजने तैयारी की जाने लगी।

चारामा अस्पताल में महिला मिली पॉजिटिव
चारामा अस्पताल में भर्ती एक महिला को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। ग्राम बड़ेगौरी पथर्रीपारा की महिला की तबीयत बिगडऩे पर उसे चारामा अस्पताल में सोमवार को भर्ती कराया गया। मंगलवार को जांच की गई तो उसे कोरोना पॉजिटिव पाया गया। महिला को तत्काल कांकेर कोविड अस्पताल भेजने तैयारी करने केे साथ ही अस्पताल को सैनिटाइज किया जाने लगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31pE5t4
via IFTTT

No comments