Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

हाइवे पर बाइक-बोलेरो में भिड़ंत दो छात्राओं की मौत, एक घायल

नेशनल हाईवे पर लखनपुरी के पास बाइक व बोलेरो में हुई टक्कर में दो छात्राओं की मौके पर मौत हो गई। बाइक चला रहा युवक भी घायल हो गया जिसे इलाज के लिए चारामा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर का कारण बोलेरो की रफ्तार अधिक होने के साथ ही दोनों वाहन के चालकों का ध्यान सड़क पर नहीं होना बताया जा रहा है। हादसे के बाद पुलिस ने बोलेरो चालक को पकड़ लिया। घटना की खबर जैसे छात्राओं के गांव दरगहन पहुंची वहां मातम छा गया। दोनों छात्राएं एक ही परिवार की बताई जा रही हैं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
चारामा विकासखंड के गांव दरगहन निवासी मुस्कान साहू 21 वर्ष पिता डोमार सिंह तथा सारिका साहू 22 वर्ष जगदलपुर में पढ़ाई करती थी। दोनों अपनी मार्कशीट आदि के कार्य से जगदलपुर जाने निकली थी। उन्हें गांव का उनका परिचित युवक आशीष सोनकर 21 वर्ष बाइक से कांकेर लेकर आ रहा था। दोनों छात्राएं कांकेर से किसी चार पहिया वाहन से जगदलपुर के लिए रवाना होती। युवक ने लखनपुरी पहुंचने के बाद पेट्रोल भराने अचानक बाइक को पंप की ओर मोड़ दिया।
इससे कांकेर की ओर से आ रही बोलेरो ने बाइक को सीधे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक व बाइक छिटक कर दूर जाकर गिरा। बाइक में बैठी दोनों छात्राएं बोलेरो के साथ करीब 20 मीटर तक घसीटती चली गई। इसके बाद छात्राएं अलग हो गई और बोलेरो सड़क से उतर नीचे पानी से भरे गड्ढे में चली गई। हादसे में छात्राएं मुस्कान व सारिका को गंभीर चोट होने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। युवक घायल हो गया। बोलेरो में सवार एक महिला व चालक को हल्की चोटें आई है। बोलेरो का चालक तीजा में घर आई अपनी बहन को फरसगांव से वापस रायपुर छोड़ने जा रहा था।

दोनों ने एक दूसरे को नहीं देखा इसलिए हुई टक्कर
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक ने जब पेट्रोल पंप की ओर बाइक मोड़ा तो उसका ध्यान बोलेरो की ओर नहीं था तथा बोलेरो के आने के बावजूद उसने लापरवाही पूर्वक बाइक को मोड़ दिया। दूसरी ओर बोलेरो का चालक का भी ध्यान सड़क पर नहीं था। वह सड़क पर मुड़ रही बाइक को नहीं देख पाया। हादसे से बचने बोलेरो की रफ्तार कम नहीं किया तथा सीधे बाइक को टक्कर मार दी।

कांकेर से चारामा तक हाईवे में तीन ब्लैक स्पॉट

कांकेर से लेकर चारामा तक नेशनल हाईवे में वर्तमान में तीन ब्लैक स्पॉट घोषित किए गए हैं। कांकेर थानांतर्गत नाथियानवागांव, चारामा थानांतर्गत जैसाकर्रा पेट्रोलपंप तथा तेलगरा शामिल है। दुर्घटनाजन्य स्थल होने के कारण हादसों को रोकने इन जगहों कुछ उपाय भी किए गए हैं। इससे यहां तो हादसे कम हुए हैं लेकिन अन्य जगहों पर लगातार हादसे हो रहे हैं। खासकर लखनपुरी बस्ती व उसके आसपास इस साल अधिक सड़क हादसे हुए हैं। कुछ लोगों की जान भी गई है। इलाके के लोगों का कहना है सड़क चौड़ी होने के बाद से यहां वाहनों की रफ्तार भी बढ़ गई है। बस्ती के बीच भी वाहनों की रफ्तार कम नहीं होती जिससे बार बार दुर्घटनाएं हो रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lhURSP
via IFTTT

No comments