Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

खंभे हटने शुरू, सीसी सड़क का काम होगा पूरा

शहर में अब कांक्रीट सड़क निर्माण के लिए दो लेयरों का काम पूरा हो चुका है। मंगलवार को शहर के बीच सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे बिजली खंभों को शिफ्ट करने के लिए उन्हें उखाड़ने का काम चलता रहा। विभाग के अनुसार अगले तीन दिन में प्रारंभिक कार्य पूर्ण कर कांक्रीट सड़क की फाइनल लेयर का काम शुरू हो जाएगा। फाइनल लेयर का काम पूरा होते ही शहर की सड़कों पर उड़ रही धूल की समस्या से निजात मिल जाएगी।
मंगलवार को दिन भर शहर में सड़क के दायरे में आ रहे खंभों को उखाडऩे का कार्य चलता रहा। इसके लिए नेशनल हाईवे को कुछ देर के लिए ब्लॉक भी किया गया। पुराना बस स्टेंड से मस्जिद तक जितने भी अनावश्यक रूप बिजली व फोन के पोल लगे हुए थे उन्हें क्रेन की मदद से उखाड़ा गया।
विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए फंड तो प्राप्त हो चुका था लेकिन तकनीकी समस्या के चलते चेक नहीं कट रहा था। अब यह समस्या नहीं रही। सड़क निर्माण कार्य फिर शुरू कर दिया गया है। काम रुकने के बाद कुछ जगह डीएलसी के ऊपर जो मिट्टी आदि जम गई उसे हटाया जाएगा। इसके बाद अगले तीन दिन में कांक्रीट की तीसरी फाइनल लेयर का कार्य शुरू हो जाएगा। इसके लिए ठेकेदार ने भी तैयारी शुरू कर दी है। सड़क में डीएलसी होने के बाद करीब सप्ताह भर से कार्य बंद पड़ा है। बारिश होने से कुछ जगह गड्ढे हो गए हैं साथ ही बारिश थमने के बाद धूल उड़ने से लोगों को परेशानी हो रही है। काम शुरू होगा तो यह परेशानी भी दूर हो जाएगी।

नीचे रोड में रिटेनिंंग वॉल का निर्माण भी शुरू
ऊपर रोड के स्लोप को काटकर नीचे रोड को चौड़ा किया गया है। साथ ही तालाब व ऊपर रोड की सुरक्षा लिए यहां रिटेनिंंग वॉल का भी निर्माण किया जाना है। इसके लिए मंगलवार को लेआउट दिया गया। अब यहां रिटेनिंंग वॉल का भी निर्माण बुधवार से शुरू हो जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Poles begin to be removed, CC road work will be completed


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2FYkHes
via IFTTT

No comments