Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

रेणुका ने नेशनल खिलाड़ी नेहा को 30 हजार रु. की मदद दी

बतौली तहसील के ग्राम कछारडीह में निवासरत कुश्ती व तीरंदाजी की नेशनल खिलाड़ी नेहा कुजूर के संघर्ष की कहानी दैनिक भास्कर ने प्रकाशित की थी।
सांसद व केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्यमंत्री रेणुका सिंह ने भास्कर में खबर पढ़कर अपने प्रतिनिधियों के माध्यम से नेहा तक आर्थिक मदद पहुंचाई है। नेहा जिला व प्रदेश स्तर पर अपने खेल से कई मेडल जीत चुकी है व नेपाल में पिछले दिनों पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने थाईलैंड जाने चयनित हुई थी, लेकिन नाबालिग होने व साथ में किसी अभिभावक के न होने की वजह से वहां नहीं जा सकी थी। इसके लिए उसके पिता ने अपनी जमीन गिरवी रख दी थी। इसके बाद नेहा रोपा लगा रही थी। रेणुका ने कहा कि जब उन्होंने भास्कर में नेहा की खबर पढ़ी थी। तब से मदद के लिए विचार कर रहीं थी लेकिन व्यस्तता के कारण वह खुद नेहा तक नहीं जा सकीं। इसके चलते अपने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के माध्यम से 30 हजार मदद के लिए भेजे हैं। बता दें कि नेहा सुविधाओं के अभाव में भी कुश्ती व तीरंदाजी में बेहतर प्रदर्शन करती रही है। इसके चलते ही उसने कई प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया है।

रायपुर के मुदित ने नेहा की 30 हजार की मदद की थी: रायपुर निवासी मुदित पांडे ने कुछ दिन पहले नेहा के बारे में भास्कर में खबर पढ़कर 30 हजार उसके बैंक खाता में भेजे थे। इस पैसे से नेहा के पिता ने गिरवी से जमीन को छुड़ाई थी। अब रेणुका द्वारा भेजी गई राशि वह अपनी खेल प्रतिभा को निखारने में लगाएगी।

भविष्य में भी जरूरत पड़ने पर मदद का आश्वासन
नेहा सहित पूरे परिवार ने वीडियो कॉलिंग से रेणुका से बात कर आभार जताया। केंद्रीय मंत्री ने भविष्य में और सहयोग का आश्वासन देते हुए खेल के माध्यम से पदक जीतकर क्षेत्र व देश का नाम रोशन करने नेहा को प्रेरित किया। इस दौरान बतौली भाजपा मण्डल अध्यक्ष रज्जुराम, सांसद प्रतिनिधि वेदांत तिवारी, सांसद प्रतिनिधि रोहिल गुप्ता, जिला भाजयुमो मंत्री दीपांकर गुप्ता, युवा भाजयुमो नेता शानू कश्यप व बृजेश मिश्रा व मंत्री के निज सचिव संजय सिंह मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Renuka gave national player Neha 30 thousand rupees. Helped


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gOq39B
via IFTTT

No comments