Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

धान नहीं बेचने पर भी पंजीकृत रकबा पर किसान न्याय योजना का मिलेगा लाभ

धान खरीदी के लिए खाद्य मंत्री अमरजीत भगत की अध्यक्षता में हुई बैठक में मंत्री मंडलीय उप समिति के कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, कैबिनेट मंत्री, मोहम्मद अकबर, प्रेमसाय सिंह टेकाम और उमेश पटेल शामिल रहे।
बैठक में धान व मक्का खरीदी के संबंध में नीतियां निर्धारित की गईं। इसके अनुसार आगामी वर्ष प्रदेश के किसानों से समर्थन मूल्य पर धान और मक्का खरीदी करने के लिए किसान पंजीयन का समय 17 अगस्त से 31 अक्टूबर तक निर्धारित किया गया है। 2019-20 में पंजीकृत किसान को वर्ष 2020-21 के लिए पंजीकृत माने जाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए वर्ष 2019-20 में पंजीकृत किसानों की दर्ज भूमि और धान के रकबे और खसरे की जानकारी राजस्व विभाग के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएगी। नये किसानों का पंजीयन तहसीलदार के माध्यम से किया जाएगा। वहीं पंजीकृत किसान द्वारा समर्थन मूल्य पर धान नहीं बेचने पर भी राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ मिलेगा। 2020-21 में अनुमानित 85 लाख टन धान उपार्जन के लिए बारदाने की व्यवस्था जूट कमिश्नर के माध्यम से की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kisan Nyaya Yojana to get registered area even after not selling paddy


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3inO5Zi
via IFTTT

No comments