Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

सूमो-कार की टक्कर में 3 दोस्तों की मौत, चालक को जेसीबी से निकाला

फरसगांव थाने के तहत मस्सुकोकोडा व आंवराभाटा चौक के बीच बुधवार रात सूमो और कार की टक्कर से कार सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई। वहीं सूमो सवार दो लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक केशकाल निवासी रज्जू पांडे, संतोष पाटिल और अनिल सिन्हा किसी काम से नारायणपुर गए थे। बुधवार रात वापस आ रहे थे तभी 10 बजे मस्सुकोकोड़ा के आंवराभाटा के पास कोंडागांव जा रही वन विभाग की सूमो से टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक रज्जू पांडे की मौत हो गई। फरसगांव पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी फरसगांव ले गए। कार सवार केशकाल निवासी अनिल सिन्हा व संतोष पाटिल की गंभीर स्थिति देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें रायपुर रेफर कर दिया। जहां रास्ते में ही सीएचसी, केशकाल थाना के सामने संतोष ने दम तोड़ दिया। वहीं अनिल की केशकाल अस्पताल में मौत हो गई। इसके अलावा सूमो सवार वन विभाग में वाहन चालक कुसमा निवासी इचल देवांगन और वन विभाग में चपरासी नारायणपुर निवासी मनसुख राम पटेल घायल हो गए, जिनका उपचार कोंडागांव में किया जा रहा है।

शहर में शोक का माहौल, एक युवक महाराष्ट्र का
हादसे में कार चला रहे जिस रज्जू पांडे की मौत हुई है उनके दो बेटे और एक बेटी है। बेटी की किडनी ट्रांसप्लांट होने के बाद इंफेक्शन न हो इसको लेकर वह 8 महीने से परेशान थे। जबकि पेशे से किसान रहे अनिल सिन्हा का 10 वर्ष का एक बेटा व पत्नी हैं। इसके अलावा संतोष पाटिल पिछले 10 सालों से केशकाल में सोनार का कार्य करते थे। वह महाराष्ट्र सांगली का मूलनिवासी थे जो उनके 2 बेटे और पत्नी हैं। जिनके शव को गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद गृह ग्राम रवाना किया गया।

3 घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया शव
हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। मृतक व घायलों को कार से बाहर निकालने जेसीबी लानी पड़ी। तीन घंटे की मशक्कत से मृतक व घायलों को निकाला जा सका। मृतक के शव काे केशकाल हॉस्पिटल लाया गया। पीएम के बाद शव परिजन को सौंप दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
3 friends killed in sumo-car collision, driver removed from JCB


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/341Dyz9
via IFTTT

No comments