Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

40 नए केस, आरपीएफ के 21 जवान शामिल

जिले में मंगलवार को कोरोना को लेकर दहशत का माहौल रहा। एक ही दिन में जिले में कोरोना के 40 नए मरीज मिले हैं। इनमें सबसे ज्यादा आरपीएफ(रेलवे सुरक्षा बल) के 21 जवान पॉजिटिव हैं। ये सभी 4 दिन पहले पॉजिटिव आए 31 जवानों के साथ ही थे। गीदम में 15 नए मरीज मिले हैं। इनमें 10 से ज्यादा तो एक ही परिवार हैं।
शहर के मुख्य बाजार के एक हिस्से को तुरंत सील कर दिया गया। मुख्य शहर में एक साथ इतने केस आने के बाद अब बुधवार से शहर को लॉक करने की देर शाम तक तैयारी की जा रही थी। इधर मंगलवार को आई रिपोर्ट में कारली के चाइल्ड लाइन स्टॉफ, किरंदुल, पालनार के एक-एक व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटव मिले हैं। सभी को गीदम कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला पंचायत सीईओ अश्वनी देवांगन ने बताया कि कोरोना के 40 नए मरीज मिले हैं। इनमें 21 आरपीएफ, 15 गीदम व 4 अलग-अलग जगह के लोग हैं। सभी को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मौत के बाद पता चला कोरोना संक्रमित था
किरंदुल में बड़े बेड़मा गांव के एक ग्रामीण की हार्ट अटैक से मौत हुई, लेकिन आरटीपीसीआर में कोरोना रिपोर्ट पॉजिटव आई है। दरअसल ग्रामीण की तबीयत खराब होने पर उसे किरंदुल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सीईओ ने बताया मृतक की एंटीजेन में रिपोर्ट नेगेटिव थी, लेकिन आरटीपीसीआर में रिपोर्ट पॉजिटव आई है। इधर जिले में कोरोना से अब तक एक सीआरपीएफ जवान सहित 4 लोगों की मौत हो गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
40 new cases, 21 RPF personnel included


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3huOJ7u
via IFTTT

No comments