Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

घुनघुट्टा बांध के 8 गेट खुले आसपास के गांवों में अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात के प्रभाव से सीजन में पहली बार मूसलाधार बारिश हुई है। मंगलवार की देर शाम से बारिश शुरू हुई तो बुधवार को दोपहर तक बादल बरसते रहे। इससे सरगुजा सहित बलरामपुर का इलाका तरबतर हो गया है। शहर व आस-पास लगे इलाके में 24 घंटे के भीतर 70 मिमी बारिश दर्ज की गई। इससे शहर से करीब 11 किमी दूर स्थित दरिमा इलाके का घुनघुट्टा बांध ओवर फ्लो हो गया। स्थित संभालने सीजन में पहली बार यहां के सभी 8 गेट खोलने पड़े। बांध की क्षमता 62.05 मिलियन क्यूबिक मीटर है। यहां से 1000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे घुनघुट्टा नदी से लगे गांवों में हाई अलर्ट कर दिया है। किनारे के गांवों में मुनादी कराई जा रही है। बारिश से अंबिकापुर में सीजन में वर्षा का आंकड़ा 781 मिमी पहुंच गया है। जबकि अब तक 820 मिमी बारिश हो जानी थी।

24 घंटे में बारिश के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र अंबिकापुर के अनुसार बंगाल की खाड़ी से चला सिस्टम बढ़ रहा है और गुरुवार तक उत्तर छत्तीसगढ़ तक पहुंचने की संभावना है। इससे अगले 24 घंटे में भारी बारिश के आसार हैं।

इसलिए हो रही अच्छी बारिश
मेट्रोलॉजिस्ट एएम भट्ठ के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात से ओडिशा, झारखंड होते हुए नम हवा उत्तर छत्तीसगढ़ पहुंच रही है। मानसून टर्फ लाइन बनने से अच्छी बारिश हो रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
8 gates of Ghunghutta dam open in nearby villages


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QoE8z4
via IFTTT

No comments