जिले में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 408 पर
जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या चार सौ पार हो गई है। शुरू में जिले के क्वारेंटाइन सेंटरों के अलावा बीएसएफ कैंपों तक ही कोरोना सीमित था। अब जिले में लगातार खुले तथा सार्वजनिक स्थानों से कोरोना मरीज मिलने से सामुदायिक संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। भानुप्रतापपुर, नरहरपुर, चारामा, कोरर के बाद अब कांकेर शहर में भी आमापारा-शीतलापारा सीमा में किराए के मकान में रहने वाला फोटोग्राफर कोरोना पॉजिटिव मिला है। उक्त युवक दो दिन पहले शादी में फोटोग्राफी करने कवर्धा गया था एंटीजेन टेस्ट कराया जिसमें रिर्पोट पॉजिटिव आई।
बुधवार देर रात शहर के बीच आमापारा-शीतलापारा सीमा में किराए का मकान लेकर रहने वाला फोटोग्राफर युवक की रिर्पोट पॉजिटिव आई। दो दिनों पहले भी उक्त युवक एक शादी की फोटोग्राफी करने अपनी टीम के साथ कवर्धा गया था। वहां से लौटने के बाद जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई। युवक की पत्नी की रिर्पोट निगेटिव आई है। मई महीने में कांकेर शहर के जिला अस्पताल, स्वास्थ्य विभाग कार्यालय के अलावा उदय नगर में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद अगले ढ़ाई महीने शहर के खुले या सार्वजनिक स्थानों पर कोरोना पॉजिटिव मिलना बंद हो गए थे। केवल बीएसएफ, एसएसबी कैंपों के अलावा क्वारेंटाइन सेंटरों में रहने वाले प्रवासी मजदूर ही पॉजिटिव मिल रहे थे। अब सार्वजनिक स्थानों में कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला शुरू हो गया। सबसे पहले भानुप्रतापपुर अस्पताल में नर्स तथा डाक्टर पॉजिटिव मिले। इसके बाद भानुप्रतापपुर में एक ही परिवार के 4 लोग पॉजिटिव पाए गए। संबलपुर में शिक्षक तथा उनकी मां पॉजिटिव पाई गई। कोरर निवासी जिला पंचायत अध्यक्ष तथा उनकी पत्नी पॉजिटिव पाई गई। इसक अलावा और भी कई लोग सार्वजनिक स्थानों पर पॉजिटिव पाए गए।
भानुप्रतापपुर के मूंगवाल में मजदूर संक्रमित मिला
इधर भानुप्रतापपुर के मूंगवाल क्वारेंटाइन सेंटर में भी एक प्रवासी मजदूर युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उक्त मजदूर के बाहर से लौटने के कारण उसे क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया था। 20 अगस्त को एंटीजेन टेस्ट में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसके संपर्क में आए लोगों की जांच की जा रही है।
जवानों के पॉजिटिव होने का सिलसिला जारी
गुरुवार को आई रिपोर्ट में जिले के 5 बीएसएफ जवान फिर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से चार बीएसएफ के दंडक वन कैंप तथा एक अबूझ कैंप का जवान है। बीएसएफ के जवान छुट्टियों के बाद वापस लौट रहे हैं। वापसी के दौरान विभिन्न राज्यों से होकर यात्रा करने के कारण वे संक्रमित हो रहे हंै।
सीईओ ने किया खुद को क्वारेंटाइन
बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद जिला पंचायत कार्यालय को रविवार तक के लिए बंद कर दिया गया है। जिला पंचायत सीईओ ने एहतियात के तौर पर स्वयं को क्वारेंटाइन कर लिया है। केवल विधानसभा जानकारी बनाने जैसे अति आवश्यक कार्य के ही लिए ही अनुमति दी जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2FIDPwW
via IFTTT
No comments