Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

अधिकारियों-कर्मचारियों ने बिना भेदभाव सभी के हित में कार्य करने की शपथ ली

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर कलेक्टर केएल चौहान ने जिला कार्यालय कांकेर के अधिकारी-कर्मचारियों को सद्भावना की शपथ दिलाई।
अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा जाति, संप्रदाय क्षेत्र, धर्म या भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासी की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने और हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाने की शपथ ली गई। सद्भावना दिवस
पर एसपी एमआर आहिरे ने कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों को शपथ दिलाई।

डाॅक्टरों ने भी ली सद्भावना की शपथ
नरहरपुर/अंतागढ़| गुरूवार को पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी के जन्म दिवस पर शासकीय आयुर्वेद औषधालय में अधिकारी-कर्मचारियों को चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिरीष दीवान द्वारा जाति, संप्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना कार्य करने शपथ दिलाई गई। इसी तरह बीईओ कार्यालय अंतागढ़ में बीईओ राधेश्याम देवांगन एवं बीआरसी अंतागढ लखेंद्र कश्यप की उपस्थित में कार्यालय के सभी स्टाफ एवं शिक्षकों ने पर सद्भावना की शपथ ली गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Officers-employees swear to act in the interest of all without discrimination


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ggUaFx
via IFTTT

No comments