Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

नाहरगढ़ में 5, कवाई में 9, छबड़ा में 4 और मांगरोल में आए तीन नए पॉजिटिव

कस्बे में शनिवार को तीन लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं क्षेत्र के नेहरूपुरा व गीगचा गांवों में भी एक व्यक्ति व एक महिला की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. लेखराज मालव ने बताया कि शनिवार सुबह कोरोना संक्रमित पांच पॉजिटिव केसों की सूचना मिली। इसमें से एक व्यक्ति नेहरूपुरा निवासी है, जो गांव में ही निजी क्लिनिक चलाता है। गीगचा गांव में एक गर्भवती महिला है जो बादीपुरा की रहने वाली है।

दो व्यक्ति कस्बे के रहने वाले हैं और एक व्यक्ति जो कस्बे में काम करने आता है, लेकिन यह मध्यप्रदेश के गुना जिले के राजपुरा गांव का मूल निवासी है। एक अन्य व्यक्ति गोपालपुरा में भी पॉजिटिव आया है। यह व्यक्ति पूर्व में महिला पॉजिटिव आई थी। उसी का पति है।

कंट्रोल प्रभारी नवीन छीपा ने बताया कि शनिवार को पॉजिटिव केसों की सूचना मिलने के बाद संबंधित चिकित्सा केंद्रों पर गठित रैपिड रेस्पोंस टीम के सदस्यों ने पॉजिटिव केसों के घर जाकर उनकी जानकारी एकत्र की। मध्यप्रदेश के गुना जिला के राजपुरा गांव निवासी व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव आने की सूचना मेडिकल टीम के डॉ. नितिन कुशवाहा ने राजपुरा में संचालित अस्पताल को दे दी है।

ताकि उक्त व्यक्ति को वहीं पर होम आइसोलेशन किया जा सके। संबंधित समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाहरगढ में डॉ. नितिन कुशवाहा, लैब टेक्नीशियन देवेंद्र गोठवाल, मेल नर्स चंद्रमोहन नागर, जितेंद्र नागर, एएनएम रामप्यारी सुमन, रामपति सहरिया, रीना गोचर, परमानंद मीणा, सदानंद, आशा सहयोगिनी आदि कार्मिकों ने पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए और घर-घर जाकर सर्वे किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
5 in Nahargarh, 9 in Kawai, 4 in Chhabra and three new positives in Mangrol


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2EKaWjl
via IFTTT

No comments