संघ का प्रकृति वंदन कार्यक्रम देशभर में 580 केंद्रों पर आज
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पर्यावरण संरक्षण गतिविधि व हिंदू आध्यात्मिक और सेवा संस्थान के संयुक्त उपक्रम में शनिवार सुबह 10 बजे प्रकृति वंदन कार्यक्रम आयोजित होगा। ऑनलाइन आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत संबोधित करेंगे। वंदन कार्यक्रम से जुड़ने के लिए देशभर से 8 लाख से अधिक पंजीयन हो चुके हैं।
हिन्दू आध्यात्मिक और सेवा संस्थान के सचिव व कार्यक्रम के सह संयोजक सोमकांत शर्मा ने बताया कि प्रकृति वंदन कार्यक्रम देश के 580 से अधिक केंद्रों और विश्व स्तर पर 25 से अधिक देशों में सुबह 10 बजे से 11 बजे तक प्रकृति माता के प्रति श्रद्धा प्रदर्शित करने के लिए किया जा रहा है।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम मंत्रोच्चार व प्रस्तावना के बाद सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत का उदबोधन होगा, इसके बाद प्रकृति वंदन आरती, संकल्प के बाद आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर महाराज प्रवचन देंगे। पर्यावरण संरक्षण के प्रांत संयोजक अशोक शर्मा ने बताया कि प्रकृति के साथ सद्भाव में रहना हमारी भारतीय संस्कृति और परंपरा का अभिन्न और अनूठा हिस्सा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34OKujx
via IFTTT
No comments