Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

पीएम के कार्यक्रम में 50 किसानों ने सीखे नए तरीके

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के झांसी में स्थित रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक भवन का वीडियो कांफ्रेंसिंग से लोकार्पण किया।
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद्, नई दिल्ली अंतर्गत अटारी जबलपुर के निर्देश के तहत कृषि महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिले के 50 कृषक कृषि विज्ञान केंद्र, बस्तर में उपस्थित होकर ऑनलाइन अपने एंड्राइड फोन से पंजीकृत होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में भाग लिए। इस दौरान पीएम ने शिक्षा, अनुसंधान एवं तकनीकी मार्गदर्शन के साथ-साथ, विवि उन्नत बीज उत्पादन एवं दलहनी-तिलहनी फसलों के विकास में विशेष कार्य पर जोर दिया। पीएम की बातों को सुनने के बाद बस्तर के किसानों ने नए तरीके से खेती करने की बात कही। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र, बस्तर में वरिष्ठ वैज्ञानिक और प्रमुख डॉ संतोष नाम, राहुल साहू, धर्मपाल केरकेट्टा, सुशील कश्यप, दुष्यंत पांडे, स्वाति ठाकुर मिर्झा, रितिका समरथ शामिल थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
50 farmers learned new methods in PM's program


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31Fazj1
via IFTTT

No comments