Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

कोरोना ने 25 साल बाद तोड़ा हॉकी का सिलसिला

शहर में 1995 से हर साल राष्ट्रीय खेल दिवस पर महिला और पुरुष हाॅकी मैच का आयोजन होता था। समय के साथ-साथ खेल दिवस पर अन्य खेल आयोजन भी होते रहे लेकिन हाॅकी मैच का सिलसिला बदस्तूर जारी रहा। कोरोना संक्रमण की वजह से इस वर्ष राष्ट्रीय खेल दिवस पर शहर में कोई आयोजन नहीं हो पाया। शहर के मैदान सूने पड़े रहे।
राष्ट्रीय खेल दिवस हाॅकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की स्मृति में मनाया जाता है। शहर में 1995 में खेल दिवस पर हाॅकी मैच आयोजन का सिलसिला शुरू तत्कालीन प्राचार्य बीटीआई बहादुर लाल तिवारी और शहर के हाकी के प्रति समर्पित स्व विष्णु कौशिक द्वारा शुरू किया गया था। बाद में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में हाकी मैच का आयोजन नरहरदेव मैदान में होने लगा था। पुरूष वर्ग के साथ महिला वर्ग का भी हाकी मैच खेला जाता था। अन्य दूसरे खेलों का भी आयोजन होता था लेकिन कोरोना संक्रमण की वजह से कोई खेल का आयोजन इस वर्ष नहीं हो पाया। नरहरदेव मैदान के साथ सभी खेल मैदानों में सन्नाटा पसरा रहा और खेल गतिविधियां बंद रही। हाकी खेल से जुड़े महेंद्र नाग ने कहा प्रतिवर्ष हाकी खेल का आयोजन खेल दिवस पर होता था। इस वर्ष कोरोना संक्रमण के कारण नहीं हो पाया। वे 20 वर्ष से यहां हाकी मैच में भाग लेते आ रहे हैं। कोरोना की वजह से खेल गतिविधियां पुरी तरह ठप पड़ी है।
कोरोना से मुक्ति मिलते ही आबाद होंगे मैदान : खेल एवं युवा कल्याण विभाग के प्रभारी अधिकारी संजय जैन ने कहा खेल दिवस पर हाकी का आयोजन कोरोना संक्रमण की वजह से नहीं हो पाया। उम्मीद है शीघ्र ही कोरोना संकट से मुक्ति मिलेगी जिसके बाद खिलाड़ी मैदान पर वापसी करेंगे तथा मैदान फिर से आबाद होंगे।

इस साल नहीं लग पाए ग्रीष्मकालीन शिविर
कोरोना की वजह से गर्मी के मौसम से कोई खेल गतिविधियां नहीं हो पा रही है। मई माह में ग्रीष्मकालीन खेल शिविर बच्चो के लिए प्रतिवर्ष होते थे। इस वर्ष खेल गतिविधियां बंद रही। गर्मी के मौसम में राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता भी नहीं हो पाई। स्वतंत्रता दिवस पर 14 अगस्त को स्वतंत्रता दौड़ होती थी लेकिन कोरोना की वजह से स्वतंत्रता दौड़ भी इस वर्ष नहीं हो पाई। मई-जून माह में केपीएल किक्रेट प्रतियोगिता नरहरदेव मैदान में होती थी जो इस वर्ष नहीं हो पाई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Corona broke hockey series after 25 years


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3b71e6V
via IFTTT

No comments