Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

सरकार में अधिकारी कर रहे भ्रष्टाचार

भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया ने क्वारेंटाइन सेंटरों के नाम पर हो रहे जमकर भ्रष्टाचार पर राज्य की कांग्रेस सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा प्रदेश में कांग्रेस सरकार आने के बाद से अधिकारी बेलगाम होकर भ्रष्टाचार कर रहे हैं।
अधिकारियों के मनमाने भ्रष्टाचार को देखते हुए लगता है इन्हें जिले के सत्ताधारी पार्टी के नेताओं का संरक्षण प्राप्त है, तभी वे भ्रष्टाचार की सीमा लांघ रहे हैं। क्वारेंटाइन सेंटर में मनमाने दामों में सामान खरीदा गया है, जो बाजार मूल्य से कई गुना अधिक है। इससे साफ स्पष्ट होता है। जिले के अधिकारी कोरोना महामारी को भी भ्रष्टाचार करने का जरिया बना चुके हैं। आपदा को भ्रष्टाचार में बदलने के लिए यहां के क्वारेंटाइन प्रभारी अधिकारी चार कदम आगे आ गए हंै। उन्होंने कहा जिले के अधिकांश क्वारेंटाइन सेंटरों की हालत बदहाल है, जो किसी से छुपी नहीं है। कहीं चाय, नाश्ता तो कहीं खाना भी नसीब नहीं हो रहा है, लेकिन अधिकारी राशि का बंदरबांट करने में मस्त हैं। पूरे प्रदेश में प्रति व्यक्ति क्वारेटाइन सेंटरों का बिल कांकेर में ही सबसे अधिक है, जबकि वास्तविकता में खर्च सबसे कम किया गया है। अधिकारी ही खर्च के नाम पर लाखों का फर्जी बिल लगाकर राशि का दुरुपयोग कर रहे हैं। कोविड अस्पताल कांकेर में कीड़े लगे हुए भोजन मरीजों को दिया जा रहा, लेकिन दोषियों पर अब तक कोई कार्रवाई सरकार ने नहीं की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YNTwJN
via IFTTT

No comments