Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

प्रति सेकंड छोड़ा जा रहा है 5200 क्यूसेक पानी

दुधावा बांध 80 प्रतिशत भर चुका है। कैचमेंट एरिया में अच्छी बारिश होने से लगातार पानी आ रहा है। जल संसाधन विभाग के अनुसार बांध में प्रति सेकंड 5500 क्यूसेक पानी आ रहा है। इसी गति से पानी आता रहा तथा गेट नहीं खोला गया तो चार से पांच दिनों में बांध छलक जाएगा। यही कारण है विभाग ने बांध के चारों गेट खोल दिए हैं, जहां से प्रति सेकंड 5200 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

कांकेर, धमतरी दो जिलों में है बांध
दुधावा बांध को लेकर एक और रोचक तथ्य है कि इस बांध की दीवार व कुछ क्षेत्र ही कांकेर जिले में आता है, जबकि शेष 80 प्रतिशत से अधिक कैचमेंट एरिया पड़ोसी जिला धमतरी में आता है। दुधावा बांध का संचालन भी रुद्री जल संसाधन विभाग कार्यालय से ही होता है।

जानिए... बांध के बारे में

  • 1953 - दुधावा बांध का निर्माण शुरू
  • 1964 - दुधावा बांध बनकर तैयार हुआ

दुधावा बांध के गेट 21 अगस्त को खोले गए। जब तक पानी की आवक कम नहीं होती गेट खुले रख पानी छोड़ने का सिलसिला जारी रहेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
5200 cusecs of water being released per second


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hDRWl3
via IFTTT

No comments