सुकमा में 53 नए मरीज इनमें 45 जवान शामिल जगदलपुर में 6 साल की बच्ची कोरोना पॉजिटिव
बस्तर संभाग से शुक्रवार को कुल 94 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं। इनमें सुकमा से 53, बस्तर जिले से 7, बीजापुर से 6, कोंडागांव से 11, नारायणपुर से 4, दंतेवाड़ा से 6, कांकेर से 7 नये मरीज मिले हैं। सुकमा में सीआरपीएफ के 45 जवान संक्रमित है। बस्तर 5 जगदलपुर से और 2 लोहांडीगुड़ा ब्लाक से हैं।
इधर बताया जा रहा है कि जगदलपुर शहर में जो नये 5 मरीज मिले हैं। उनमें एक बड़ा ठेकेदार और 6 साल की मासूम भी शामिल हैं। इसके अलावा एक मरीज मेन रोड का रहने वाला है। इधर इलाके में लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि अभी जो मरीज सामने आ रहे हैं उन सभी को संक्रमण कहां से मिला और कैसे मिला इसकी जानकारी नहीं है।
ऐसे में अभी जानकार कम्नयुटी स्प्रेड जैसी संभावनाओं से इंकार कर रहे है। इधर शुक्रवार को जो नये पॉजिटिव मरीज मिले हैं उनसे उनकी ट्रेवल हिस्ट्री पूछी जा रही है और उनके प्राइमरी कांटेक्ट में आए लोगों की लिस्ट बनाई जा रही है। जो लोग पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आये हैं उनका भी कोरोना टेस्ट करवाया जा रहा है।
तीन से पांच दिन में मिल रही रिपोर्ट
इधर आरटीपीसआर जांच के लिए कोरोना संदिग्धों की जो रिपोर्ट भेजी जा रही है उसके नतीजे तीन से पांच दिनों में आ रहे हैं। रिपोर्ट आने में होने वाली देरी की वजह से लोगों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और तो और कई लोग रिपोर्ट आने में देरी की वजह से घर पर क्वारेंटाइन होने वाले नियमों का पालन भी नहीं कर रहे हैं।
संभाग में 94 नए कोरोना केस
- बीजापुर - 6
- कोंडागांव - 11
- नारायणपुर - 4
- दंतेवाड़ा - 6
- सुकमा - 53
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aJgwyu
via IFTTT
No comments