Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

हरियाली से 70 फीट ऊंचे जलकेश्वर का बढ़ा आकर्षण

इन दिनों वाड्रफनगर रोड स्थित पिकनिक स्पॉट जलकेश्वर की हरियाली व चट्टानों के बीच से बहता झरना नैसर्गिक खूबसूरती में चार चांद लगा रही है। वन विभाग चाहे तो इसे बेहतरीन पिकनिक स्पाट के रूप में विकसित कर सकता है। जलकेश्वर सीएचसी के नजदीक है। रामानुजगंज वासियों की दशकों से पिकनिक स्पॉट के रूप में पहली पसंद जलकेश्वर रही है। यहां वर्ष भर नगरवासी पिकनिक मनाने जाते रहते हैं।

पहाड से घिरा है जलेश्वर सीढ़ियां बनाने की जरूरत
जलकेश्वर तीन तरफ से पहाड़ियों से घिरा है, जो यहां की नैसर्गिक खूबसूरती में चार चांद लगाता है। पहाड़ों के बीच से झरना निकलता है। जलकेश्वर में करीब 70 फीट पहाड़ चढ़ने के बाद समतल जमीन है। जिसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा सकता है। जलकेश्वर पहुंचने के लिए सबसे पहले रास्ता व सीढ़ियां बनवाने की आवश्यकता है। जलकेश्वर के ऊपर जाने सीढ़ी नहीं होने कारण रास्ता बंद होने की कगार पर है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
70 feet high Jalkeshwar has increased attraction from greenery


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2DR4ma8
via IFTTT

No comments