शहर में 8 व उदयपुर क्वारेंटाइन सेंटर में 3 संक्रमित मिले
शहर सहित जिले में कोरोना अब बेकाबू हो गया है और बीते चार दिनों से दहाई के अंक में मरीज मिल रहे हैं। इस बीच मंगलवार को 11 नए संक्रमित मिले हैं।
इसमें शहर के अलग-अलग इलाके से 9 और उदयपुर क्वारेंटाइन सेंटर से 3 नए मरीज शामिल हैं। इससे जिले में कुल पीड़ितों की संख्या अब 352 पहुंच गई। सबसे चिंताजनक बात यह है कि बीते चार दिनों में शहर में 61 नए मरीज मिले हैं। लगातार नए मरीज मिलने से प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है। इधर अनलॉक के बाद शहर में भीड़ भी अब रोज बढ़ रही है। खेती किसानी से लेकर अन्य कामों के लिए लोग शहर में पहुंच रहे हैं। खाद की दुकानों में तो कोरोना का डर मानो लोगों में रह ही नहीं गया है। यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। इधर अस्पताल से मंगलवार को दो लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं।
जिले के इन इलाकों में मिले नए कोरोना संक्रमित
शहर के गांधीनगर इलाके से एक युवक, अग्रसेन वार्ड से तीन महिलाओं सहित चार, महुआपारा में एक पुरुष, नमनाकला में एक पुरुष, सोनपुरकला में एक पुरुष व उदयपुर के शिवपुर क्वारेंटाइन सेंटर से तीन लोग शामिल हैं।
सरगुुजा में एक्टिव मरीजों की संख्या 93 पहुंची
रोज नए मरीज मिलने से जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। मंगलवार को 11 नए मरीज मिलने से अब तक कुल मरीजों की संख्या 353 पहुंच गई है। इनमें से 258 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। अभी 93 एक्टिव मरीज हैं।
कोरोना से ठीक होकर अस्पताल से 2 डिस्चार्ज
कोरोना के मरीज रोज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो रहे हैं। मंगलवार को भी मेडिकल काॅलेज अस्पताल के कोविड उपचार केंद्र से कोरोना से ठीक होने वाले 2 लोगों को डाॅक्टरों ने डिस्चार्ज कर घर भेजा। दोनों अंबिकापुर के रहने वाले हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Yc5WuT
via IFTTT
No comments